Breaking

revanchal times new

जल-जीवन मिशन अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न यह योजना ग्रामीणों के लिए संजीवनी - संजय कुशराम

मंडला 8 दिसम्बर 2022

                जल जीवन मिशन पर ग्रामोद्योग संस्थान के द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। जल जीवन मिशन के द्वारा पी.एच.ई. विभाग के अंतर्गत ग्रामस्तरीय सामुदायिक कार्यकर्ताओ का 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामोद्योग संस्थान द्वारा कटरा में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि जल है तो कल हैजब हमारे आसपास पानी बचेगा तो हमारा जीवन बचेगा। हमने पानी की समस्या को करीब से देखा है लेकिन यह हमारा सौभाग्य है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना आज धरातल में उतर रही है। यह योजना हमारे जीवन के लिए संजीवनी है। उन्होंने कहा कि हम इस योजना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और हमेशा अपना अंशदान देकर गांव में शुद्ध पानी की आपूर्ति कराने में निरंतर कार्य करते रहें। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी प्रशिक्षणार्थियों को गांव में इस योजना को लेकर जन जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।

               


इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मनोज भास्कर ने कहा कि जल से ही अपना कल हैऔर इस जल पर ही हमारा पूरा जीवन निर्भर है। इसलिए इस योजना को सफल बनाने में सिर्फ सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं है हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। शुद्ध पेयजल हमारे घर तक आ रहा है ये सरकार की क्रांतिकारी प्रयास है। आने वाले समय में भी नल जल योजना बेहतर तरीके से हमारे सभी गांव में क्रियान्वित होती रहे इसके लिए हम सबको मिलकर सामूहिक रूप से प्रयास करते रहना है।

                विधायक देवसिंह सैयाम एवं राजभाषा हिंदी सलाहकार इस्पात मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य सुधीर कसार ने भी जल जीवन मिशन से जुड़े विभिन्न पहलुओं एवं योजनाओं के क्रियान्वयन के विषय में विस्तृत बात रखी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post