दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले के जनपद पंचायत बिछिया के ग्राम पंचायत अहमदपुर में आज महिलाओं ने शराब पर प्रतिबंध लगाने के लिए ग्राम में निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली । महिलाओं का जन सैलाब देखने को मिला महिलाओं ने शासन-प्रशासन को आज सौंपा ज्ञापन इस विशाल रैली पर ग्राम अहमदपुर में मंडला से जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश तेकाम जी ,नायब तहसीलदार साक्षी शुक्ला ,पुलिस प्रशासन से चौकी प्रभारी अंजनिया जसवंत सिंह राजपूत भी शामिल रहे महिलाओं ने पूरे गांव में भ्रमण करते हुए रैली निकाली जहां जहां शराब विक्रय किया जा रहा था उन्हें हिदायत देते हुए ,समझाइश दी गाई तथा शराब बंद करने के लिए प्रेरित किया महिलाओं ने प्रशासन को ग्राम में हो रहे अतिक्रमण से भी अवगत कराया और उसे हटाने की मांग की, ग्राम की महिलाओं ने ग्राम पंचायत में पेसा अधिनियम के अधिकारों के बारे में भी जाना तथा प्रशासन से यह मांग की की शराब पर पूर्ण रूप से हमारे ग्राम पर प्रतिबंध लगाया जाए । ग्राम पर हो रहे युवा पीढ़ियों पर हो रहे प्रभाव से सभी लोग परेशान हैं , तथा ग्राम की महिलाओं ने यह भी कहा कि प्रशासन द्वारा अगर इस शराब पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाता है, तो आगे हम लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। जिसकी जवाबदेही प्रशासन की रहेगी।
ग्राम पंचायत अहमदपुर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष के द्वारा नशा मुक्ति अभियान एवं पैसा कानून की जानकारी दी गई
bydigital bharat
-
0
.jpeg)

