Breaking

revanchal times new

पुलिस विभाग में सेवा के लिए मंडला जिले में 51आरक्षको को मिला नियुक्ति प्रमाण पत्र...



रेवांचल टाईम्स - मंडला, शिवराज सिंह चौहान मुख्‍यमंत्री मध्‍यप्रदेश शासन द्वारा बच्‍चों  को रोजगार मिले इसके लिए चलाऐ जा रहें अभियान अंतर्गत पुलिस आरक्षक भर्ती का परिणाम घोषित कर 6000 युवक एवं युवतियों को पुलिस  विभाग में भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर  दि गई है। माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बच्चों को रोजगार मिले इसलिए इसी नवंबर के महीने में 40 हजार पदों के लिए भर्ती एवं एक साल के अंदर 1 लाख बच्चों को सरकारी नौकरी देंगे की घोषणा की गई है।

भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जिला पुलिस बल मंडला को जिले हेतु 50 से अधिक की संख्‍या में पुलिस बल आवंटित किये गये है। शासन एवं पुलिस मुख्‍यालय के निर्देशानुसार जिनका पुलिस विभाग वेरिफिकेशन एवं चिकित्सीय टीम द्वारा शारिरीक परिक्षणों के पश्चात पुलिस अधीक्षक मंडला श्री यशपाल सिंह राजपूत द्वारा पुलिस मुख्‍यालय से प्राप्‍त निदेशानुसार जिले के आवंटित आरक्षको में 51 नव आरक्षको जिनमें 12 युवतिया एवं 39 युवक को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। उक्‍त नव आरक्षक अपनी सेवा की शुरूआत  करेंगे एवं पुलिस विभाग को अपनी सेवा देंगे। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाकर युवक एवं युवतियों ने खुशी व्‍यक्‍त करते हुए मध्‍यप्रदेश शासन एवं पुलिस विभाग को धन्‍यवाद ज्ञापित किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post