Breaking

revanchal times new

बस की चपेट में आया मोटर सायकल सवार मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने बस को लगाई आग




रेवांचल टाईम्स - आचनक बस की चपटे में मोटरसाइकिल सवार आ गया उसकी मौक़े ही मृत्यु होने की जानकारी लगते ही गुस्से में लोग आ गए और आनन फानन में उस बस में आग लगा दी ।

                 वही जानकारी के अनुसार सिवनी से कान्हीवाड़ा मार्ग के बीच पड़ने वाले ग्राम भोमा के पास एक तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल में सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।जिससे मोटरसाइकिल में सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।युवक की मौत होने से वहां पर उपस्थित गुस्साए लोगों ने बस को आग लगा दी।बस धू-धू कर जलती रही। हालांकि बस में लगी आग को बुझाने का प्रयास भी प्रशासन द्वारा किया गया। इसके साथ ही उक्त मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल क्रमांक MP 22 MF 1018 से जगदीश पिता डोलचंद परिहार निवासी माहुलझिल जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही बस क्रमांक MP22P 1222 ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल बस के अंदर जा घुसी। वही मोटरसाइकिल चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से वहां उपस्थित लोग आक्रोशित हो उठे और सड़क किनारे खड़ी बस में आग लगा दी। हालांकि इस दुर्घटना के बाद बस में सवार सभी यात्री बस से उतर कर दूसरी बस से अपने गंतव्य को चले गए थे। बस धू-धू कर जल गई। वहीं प्रशासन द्वारा जलती बस मे लगी आग को बुझाने का भी प्रयास किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post