BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
उद्घाटन मे एसडीओपी विनोद कुमार दीक्षित द्वारा खिलाड़ियो एसई परिचय करते हुए - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, December 28, 2022

उद्घाटन मे एसडीओपी विनोद कुमार दीक्षित द्वारा खिलाड़ियो एसई परिचय करते हुए


दैनिक रेवांचल टाइम्स -  बड़वाह राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन संगम संगठन क्रिकेट क्लब सिरलाय एव समाजसेवी त्रिलोक राठौड़ के तत्वाधन मे 25 दिसंबर से 30दिसंबर तक 6 दिवसीय टी 10 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 4 दिवस के मैच का उद्घाटन एसडीओपी विनोद कुमार दीक्षित थाना प्रभारी जगदीश गोयल त्रिलोक राठौड़ यूथ काग्रेस शाहर अध्यक्ष आकाश दाँगी रवि शुक्ला रतनपुर सरपंच लोकेन्द्र पटेल प्रिंस गौड़ सूरज पटेल रोहित वर्मा वीरेंद्र यादव आशीष जेदिया ने टीमों का परिचय लेकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की।इस दौरान उन्होंने कहा कि खेलकूद व्यक्ति के दिमाग को स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद करता है।जिसके कारण उनकी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।सभी जगहों पर सकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है।यह लोगों को मजबूत आत्मविश्वासी और कुशल बनाता हैं तथा उसके मानसिक एवं शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

       टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 4 दिवस के मैच

प्रिंस गौड़ ने बताया कि आयोजन के चोथे दिवस 4 मैच खेले गए|जिसमे पहला मैच गुडमार्निंग क्लब बड़वाह ओर मशल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया|जिसमे गुडमार्निंग क्लब बड़वाह विजेता रही|दूसरा मैच काटकूट क्रिकेट क्लब ओर संगम सिरलाय क्रिकेट क्लब के बीच हुआ|जिसमे काटकूट क्रिकेट क्लब विजेता रहा|तीसरा मैच रतनपुर क्रिकेट क्लब ओर पिपल्या क्रिकेट क्लब के बीच हुआ|जिसमे रतनपुर क्रिकेट क्लब विजेता रहा|चौथा मैच रतनपुर क्रिकेट क्लब ओर पिपल्या क्रिकेट क्लब के बीच हुआजिसमे काटकूट क्रिकेट क्लब टीम मे अपना दूसरा मैच भी विजेता रहा|


          लगातार 6 दिन चलेंगी प्रतियोगिता

आकाश कैथवास ने बताया कि टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा में रोजाना 4 मैच समेत कुल 25 से ज्यादा मुकाबले होगे।संगम संगठन क्रिकेट क्लब सिरलाय ग्राउंड पर नाक आउट आधार पर खेले जाएंगे यानी हारते ही टीम प्रतियोगिता से बाहर होगी|खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।टूर्नामेंट के दोनों पुरुस्कार त्रिलोक राठौड़ के द्वारा विजेता टीम को 75हजार और उपविजेता टीम को 35 हजार रुपए की राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

No comments:

Post a Comment