रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के जनपद पंचायत बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत अहमदपुर सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अनेकों बार ग्रामीणों अबैध अतिक्रमण की शिकायत तहसील अंजनिया से लेकर जिला प्रशासन तक को स्कूल परिसर से लगे खाली जगह में कुछ लोगों अतिक्रमण कर दुकान बना कर अबैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे जिससे स्कूली छात्र छात्राएं के साथ साथ शिक्षकों को भी परेशानी होती थी जिसका आवेदन दे चुके थे परन्तु अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई वही ग्रामीणों ने बताया इन दुकानों से लगभग 50 मीटर की दूरी पर हाई स्कूल है जहा पर छात्र-छात्राओ को इन अतिक्रमणकारियों से अधिक परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर रेवांचल टाइम्स ने प्रमुख से बच्चों के भविष्य को ध्यान को देते हुए खबर का प्रकाशन किया खबर प्रकाशन के बाद स्थानीय प्रशासन होश में आया और कार्यवाही की चला मामा का बुलडोजर ग्राम अहमदपुर में जिन जिन के द्वारा अतिक्रमण कर दुकान से अबैध गतिविधि करते थे सभी की दुकानों में बुलडोजर चलाता हुआ नजर आया वही प्रदेश के मुखिया मुख्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा बोला गया था कि स्कूल से 100 मीटर की दूरी तक नशा मुक्ति का विशेष ध्यान रखा जाए लेकिन ग्राम अहमदपुर में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं देखी गई थी स्कूल के 50 कदम पर खुलेआम शराब गुटखा आदि की बिक्री की जा रही थी जिसको लेकर आज मामा का बुलडोजर चला हाईस्कूल के परिसर को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया गया जिसमें 8 -10 दुकानों में चला बुलडोजर चला जिससे स्कूल के बच्चे और शिक्षक ने राहत की सास ली और दैनिक रेवांचल परिवार को धन्यवाद दिया।
खबर का असर अहमदपुर स्कूल के सामने अतिक्रमण कर बनाई दुकान में बना शराबियों का अड्डा,जिसको लेकर रेवांचल टाइम्स ने प्रमुखता से प्रकाशित की खबर...
bydigital bharat
-
0
.jpeg)
