रेवांचल टाईम्स - बम्हनी बंजर/नगर में आवारा पशुओं की फौज दिन भर सडको मे उत्पात मचाते हुए दिखना नगर में आम बात हो गई हैं और इन आवारा पशुओं से सडकों पर चलने वाले लोगों और दुकानदारों को बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं साथ ही ये आवारा पशु किसानों के लिए भी मुसीबत बनकर उनकी फसलों को भी बर्बाद कर रही हैं जिसकी शिकायत लगातार लोगों द्वारा नगर परिषद में की जा रही हैं परिषद के द्वारा हाका गैग की मदद से इन्हें काजी हाऊस लाया जाता हैं और पशु मालिकों के द्वारा इन्हें फिर सडको पर छोड दिया जाता हैं बार बार मना करने पर और समझाईस देने के बाद भी पशु मालिक भी अपने पशुओं को बांध कर नहीं जा रहा है जिस कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है इस समस्या से निजात पाने नगर परिषद अब कडा रूख अपनाने जा रही हैं सी.एम.ओ.श्रीमती मीना पटेल ने बताया कि अब नगर में आवारा घूमते हुए पशुओं को काऊ केचर की मदद से इन्हें नगर परिषद की सीमा से बाहर ले जाकर छोडा जाऐगा सी.एम. ओ. द्वारा पशु मालिकों को समझाइस दी गई है कि वे अपने पशुओं को घरो मे बाधकर रखें नहीं तो नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वारा इन्हें काऊ केचर की मदद से नगर की सीमा से बाहर छोडा जाऐगा।
