Breaking

revanchal times new

देह व्यापार के अड्डे पर छापा, दो महिलाओं समेत दो पुरुष गिरफ्तार



जबलपुर. बेदी नगर क्षेत्र में लम्बे समय से चल रहे देह-व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा. जहां पर दो महिलाएं व दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले. पुलिसि ने इन सभी को हिरासत में लेकर प्रकरण दर्ज किया है.

पुलिस के अनुसार बेदी नगर देवताल तालाब के समीप बलराम कोष्टा द्वारा करीब दो साल से अपने ही घर में देह व्यापार का अड्डा संचालित किया जा रहा था. यहां पर बलराम कोष्टा गरीब परिवार की महिलाओं को रुपए देने का लालच देकर ग्राहकों के पास भेजता रहा. महिला थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर बलराम कोष्टा के घर अपना ही एक पुलिस कर्मी ग्राहक बनाकर भेजा. जहां पर पुलिस कर्मी ने बातचीत कर 5 सौ रुपए में सौदा तय किया. वहीं पुलिस बाहर खड़े होकर पंटर बनकर पहुंचे पुलिस कर्मी के इशारे का इंतजार कर रही थी.



जैसे ही पुलिस कर्मी ने इशारा किया तो पुलिस की टीमों ने बलराम कोष्टा के घर पर दबिश दे दी. पुलिस को देखते ही घर में हड़कम्प मच गया. पुलिस ने उक्त घर से दो महिलाओं व दो पुरुषों को संदिग्ध हालात में पाया. पुलिस ने इन सभी को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. गौरतलब है कि शहर में इस तरह से और भी देह व्यापार के अड्डे संचालित किए जा रहे है. यह बात अलहदा है कि पुलिस को उनकी जानकारी नहीं है या फिर पुलिस ने इस ओर से अपनी नजरें हटा रखी है.

Post a Comment

Previous Post Next Post