दैनिक रेवांचल टाइम्स - आज दिनांक 1 दिसंबर 2022 को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय मवई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर एवं विषय विशेषज्ञ डॉ. नैनू इंडोलिया मुख्य अतिथि के रूप में एवं पत्रकार बंधु सरफराज खान की उपस्थिति में एड्स विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विषय विशेषज्ञ डॉ. नैनू इंडोलिया द्वारा एड्स बीमारी फैलने के कारण, बचाव व निदान पर विस्तृत जानकारी छात्र छात्राओं को दी गई। छात्र-छात्राओं द्वारा उत्पन्न शंका एवं प्रश्नों का उत्तर डॉ. इंडोलिया द्वारा दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य श्रीमती वंदना उरकुड़े ने की एवं महाविद्यालय परिवार से प्रो. राजेंद्र कुमार सोनवानी, डॉ. सत्यनारायण मालवीय, प्रो. स्वामी दयानंद प्रजापति एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीष सिंह उपस्थित रहेl
शासकीय महाविद्यालय मवई में विश्व एड्स दिवस पर कार्यशाला का आयोजन
bydigital bharat
-
0
.jpeg)
