BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हाई स्कूल परिसर धनगांव में दिव्यांग सामर्थ्य प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन - - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 1, 2022

हाई स्कूल परिसर धनगांव में दिव्यांग सामर्थ्य प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन -



दैनिक रेवांचल टाइम्स -  मवई '1 दिसंबर 2022 'प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 1 दिसंबर 2022 दिवस गुरुवार को विकासखंड स्तरीय  दिव्यांग सामर्थ्य प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।उक्त कार्यक्रम में विकासखंड स्तर के सभी दिव्यांग बच्चों के लिए विविध कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें खेलकूद ' संस्कृतिक कार्यक्रम 'पेंटिंग कला रंगोली कला कुर्सी दौड़ जलेबी दौड़ इसके साथ ही 500 मीटर की दौड़  जैसी प्रतियोगिताको सम्मिलित किया गया |विकासखंड स्तर के 221 दिव्यांग बच्चों में से कुल 50-60 दिव्यांग बच्चे हीउक्त कार्यक्रम में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने सम्मिलित हो सके |

    जनपद शिक्षा केंद्र मवई द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिव्यांग बच्चों ने हिस्सा लेकर अपने सामर्थ्य का प्रदर्शन किया |प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त दिव्यांग बच्चों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का भी मौका मिलेगा |

    भीम डोंगरी विद्यालय से कक्षा नौवीं की दिव्यांग छात्रा कुमारी द्रोपती धुर्वे जिसका बाया हाथ ही नहीं है 'दाया हाथ पूरी तरह से लाचार है और पैर की सहायता से चाक पकड़कर बहुत सुंदर रंगोली बनाई है |ऐसे ही पैरों से भी दिव्यांग कई बच्चों ने दौड़ प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर के अपनी योग्यता 'सामर्थ्य का परिचय दिया है ।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मरकाम 'मंडल अध्यक्ष प्रहलाद मरकाम प्रभारी मंत्री प्रतिनिधि भयंकर बोस जिले से आई इ .डी .प्रभारी के के उपाध्याय 'वीरेंद्र वर्मा मनीष दुबे 'बी ई ओ हरे सिंह परते ' 'बीआरसी राजेश कुमार महोबिया 'बी ए सी कमलेश धुर्वे एमआरसी दीपक झारिया सी ए सी बसंत वारेश्वा 'समस्त सी ए सी ' मीडिया साथी 'अभिभावक एवं ग्राम के प्रतिष्ठित जन उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment