दैनिक रेवांचल टाइम्स - मवई '29 दिसंबर 2022 गुरुवार 'मुख्यालय मवई से लगे 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रह टाखेरो ग्राम जो छत्तीसगढ़ की सीमा से लगा हुआ है जहां पर भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है घायल व्यक्ति का नाम सेवा सिंह 'पिता का नाम तारु लाल उम्र 48 वर्ष ' निवास ग्राम रहटाखेरो है सबसे अधिक चोट चेहरे पर इसके अतिरिक्त हाथ और पैर में भी चोट है लहूलुहान हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई में भर्ती कराया गया लगभग 1:30 बजे प्राथमिक उपचार के दौरान अति शीघ्र ही जिला अस्पताल मंडला के लिए रेफर कर दिया गया
मवई में भालू के हमले से 48 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह जख्मी
bydigital bharat
-
0
