रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत द्वारा प्रदेश स्तर पर नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन तथा शराब व नशा पर कार्रवाई हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया हैं।
इसी तारतम्य में नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत मंडला पुलिस के विभिन्न थानों द्वारा नशे के विरूद्ध कार्यवाही व वृहद स्तर पर लगातार जन जागरूकता अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है।
वही पुलिस विभाग के द्वारा रोज अबैध शराब पर कार्यवाही कर रही हैं पर नगर में जनचर्चा है कि पुलिस केवल गरीब और माध्यम वर्गी छुटभैय्या के ऊपर कर अपनी खाना पूर्ति कर रही है और बड़े बड़े ठिकानों को छोड़ रही है जानकारी के अनुसार महाराजपुर में पेट्रोल पंप के बाजू में संचालित ढाबा में अबैध देसी विदेशी शराब सरेआम काउंटर बनाकर बेच रहे है रोज ही लाखों की शराब इस ढाबा से बेची जा रही है और बम्हनी हिरदेनगर और आसपास के ठेकेदार पहुँचा कर दे रहे वही ठीक ढाबा के पीछे खेत मे एक कच्चा मकान है जिसमे स्टाक बना कर रखा हुआ है पर महाराजपुर पुलिस को नजर नही आ रहा और न कोई कार्यवाही की जा रही हैं वही जनचर्चा है कि ये कैसा नशा मुक्ति अभियान जहा पर खुलेआम कांउटर से खाना कम शराब ज्यादा बेची जा रही हैं साथ ही बंजर पुल के पास जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के बाजू से लगे ढाबा में में 24 घण्टे शराब बेची जा रही है और पिलाई जा रही हैं इन ढाबा में खाना कम मिलता है पर शराब हर ब्रांड की आसानी से उपलब्ध हो जाती है पर ये सब बड़े बड़े कारोबारी पुलिस को नजर नही आते है।
वही थाना नैनपुर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला एवं एसडीओपी नैनपुर के दिशा निर्देशन में थाना नैनपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्राम जामगांव में ग्रामीण महिलाओं के सहयोग से कच्ची शराब बनाने एवं बेचने वालों पर कार्यवाही की गई करीबन 60-70 डब्बे जंगल में छुपा कर रखे गए थे। ग्रामीण महिलाओं के सहयोग से जंगल किनारे नदी नालों में कच्ची शराब निकालने के लिए महुआ को सड़ाकर लहान तैयार किया गया था, जिसे ग्रामीणों की मदद से तलाश कर मौके पर नष्ट किया गया पूर्व में नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्राम जामगांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को उत्साहित किया गया था जिसके परिणाम स्वरूप आज ग्रामीणों के सहयोग से 60 -70 डिब्बे महुआ गला हुआ लहांन नष्ट किया गया और आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई|
नशा मुक्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मंडला पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए विभिन्न थानों द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 07 प्रकरण पंजीबद्ध कर 47 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया। साथ ही संदिग्ध स्थानों की चेकिंग की जाकर दबिश दी जा रही हैं। मादक पदार्थ का नशा कराने वाले तथा शराब पिलाने एवं पीने के लिए चिन्हित स्थानो को लगातार किया जा रहा हैं। मंडला पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों को दबिश देकर चेक किये गयें।
वही अब लोगो का कहना है कि पुलिस गाँव गाँव शराब पर कार्यवाही कर रही पर मंडला बस स्टैंड मंडला बाईपास राजपूत ढाबा उपनगर नीतेश महाराजपुर के अन्य ढाबों पर कब कार्यवाही करेंगी या फिर कार्यवाही केवल महज एक दिखाबे और अखबारों में सुर्खियां के लिए कार्यवाही करते रहेगी और मगरमच्छों को अभय दान देती रहेंगी ये देखना बाकी है।


No comments:
Post a Comment