Breaking

revanchal times new

आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन में मांग की है जिले में सुव्यवस्थित सड़क मार्गों की...



रेवांचल टाईम्स - मंडला आम आदमी पार्टी इकाई मंडला ने सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के हाथों 7 नवंबर को सौंपे ज्ञापन में सुव्यवस्थित और सुरक्षित सड़क मार्गों की मांग की है।

       जिला मीडिया प्रभारी काशीराम वरकड़े ने बताया है,कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री गडकरी के मंडला दौरा  अवसर पर आम आदमी पार्टी मंडला के  प्रतिनिधि मंडल ने हैलीपेड पहुंचकर मंत्री जी के हाथों ज्ञापन सौंपा है। जिसमें राज्य सरकार के क्षेत्राधिकार की सड़कों की व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को भी दिशा निर्देश देने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा है,कि जिले के भीतर के राजमार्ग हों,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क या अन्य पहुंच मार्ग सभी को सुरक्षित, सुसज्जित और सुव्यवस्थित  बनवाया जाए।

सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का

यह भी ध्यान चाहा गया है,कि अनुसूचित जनजाति बाहुल्य जिले की भोली भाली और संकोची प्रवृत्ति की जनता और जनजाति जनप्रतिनिधियों   पर बुरी नीयत से राज-काज चलाने वालों को अत्याचार करने का बेझिझक मौका ही मौका मिलता है,और जनता का दिल से शोषण करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाता  है।जिसको देखकर लगता है,कि रक्षा करने वाले कोतवाल ही स्वामी जी हों तो अच्छा बुरा करते रहो किसका डर है।

वाहनों, यात्रियों से ज्यादा ध्यान रोगियों को ढोने वाले एंबुलेंसों का रखा जाए जबलपुर से मंडला एन एच 30 का हवाला देते हुए कहा है,कि स्वीकृत रकम साढ़े चार अरब खर्च कर दिये जाने के बाद भी सड़क अधूरी तो है ही,कहीं कहीं पर तो सड़क इतना खराब है,कि दोपहिए वाहनों के टायर दरारों के भीतर समा  जाते हैं।वाहन चालकों को दुर्घटना ग्रस्त होना पड़ जाता है।ठीक इसी तरह जिले भर की सड़कों के बुरे हाल हैं।बहुतायत सड़कों का लेबल मेंटेन भी नहीं किया गया है। बहुत जगहों पर तो पुराने और जर्जर पुलों को तोड़कर नया बनाया ही नहीं गया है।

पैदल यात्रियों के लिए ही नहीं दुर्घटनाओं को‌ टालने भी समतल पटरियां जरूरी हैं

 पुल-पुलियों, सड़कों के किनारे नालियों, पटरियों, प्रतीक्षालयों,प्याऊ पानी,सुविधाघरों का भी ध्यान नहीं रखा गया है। दुर्घटनाओं को टालने और पैदल चलने वालों के लिए चौड़ी पटरियों का होना बहुत जरूरी बयाया गया है।इस मार्ग के निर्माण कार्य में उचित मापदंड का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा गया है।जिसके कारण वाहनों को निश्चित रफ्तार के साथ चलाने में चालकों को असुरक्षित महसूस करना पड़ता है।

एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने अंत्यंत आवश्यक है  जबलपुर मार्ग की बेहतरी

जबलपुर मार्ग खराब होने के चलते सबसे महत्वपूर्ण एंबुलेंस सेवाओं को समय पर नहीं दी जा सकती है।

चूंकि मंडला जिला चिकित्सालय को  गंभीर रोगियों के लिए सर्वसुविधायुक्त नहीं बनाया जा सका है।गंभीर रोगियों को रिफर करना तो जायज सी बात है, सामान्य रोगियों या सामान्य चोटिलों को भी जबलपुर रिफर करना जिला चिकित्सालय मंडला के लिए आम बात होती है।ऐसे दर्जनों रोगियों ने सिर्फ मंडला से जबलपुर सड़क मार्ग की दुर्दशा के कारण होने वाली देरी से ही प्राण गंवा चुके हैं।बस इतना ही नहीं वाहन मालिकों,वाहन चालकों और यात्रियों को तरह-तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है।

    केंद्रीय मंत्री सहित मुख्यमंत्री से भी मांग की गई है,कि अपने-अपने क्षेत्राधिकारों वाली सड़क मार्गों की बदहालियों को ध्यान में रखकर जिले वासियों को बेहतर से बेहतर सड़क मार्ग जल्द से जल्द मुहैया कराए जाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post