मंडला 9 नवम्बर 2022
आगामी एवं 14 एवं 15 नवंबर को मंडला ज़िले के गौरव दिवस के आयोजन
के संबंध में महिला संगठनों के प्रतिनिधियों तथा नगरीय क्षेत्र में रहने वाली
महिला शिक्षकों की बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि यह आयोजन जिले की
संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास पर आधारित है। उन्होंने उपस्थितजनों का आव्हान किया
कि वे आवश्यक वातावरण तैयार करते हुए इस आयोजन में पूरे उत्साह के साथ सहभागिता
करें। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, अपर कलेक्टर मीना मसराम, कार्यक्रम अधिकारी महिला
एवं बाल विकास श्वेता तड़वे, कार्यपालन यंत्री लोक
निर्माण विभाग शारदा सिंह, प्राचार्य डाईट रश्मि
वाजपेयी, उपसंचालक कृषि मधुअली सहित संबंधित उपस्थित रहे।
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने
कहा कि यह आयोजन जिला प्रशासन का आयोजन न होकर ज़िले के प्रत्येक निवासी का आयोजन
है जिसमें ज़िले का हर घर, हर परिवार के व्यक्ति की
सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने उपस्थितजनों से आग्रह किया कि वे अपने आस-पड़ोस के
साथ-साथ संपर्क में आने वाले लोगों को भी इस आयोजन से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।
’’आओ जानें मंडला’’ थीम पर होंगे आयोजन
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने
बताया कि गौरव दिवस के पहले दिन 14 नवंबर को प्रातः 7 बजे जिला मुख्यालय के सभी वार्डों से प्रभातफेरी निकलेगी। इसके पश्चात नर्मदा
तट पर स्थित कुंभस्थल पर योगाभ्यास किया जाएगा जिसके साथ ही गौरव दिवस कार्यक्रम
का आधिकारिक शुभारंभ होगा। 14 नवंबर को दोपहर 1 बजे ’’आओ जानें मंडला’’ की थीम पर
बच्चों एवं आमजनों के साथ पैंटिंग, प्रश्नोत्तरी, रंगोली एवं अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3 बजे होमगार्ड एवं स्थानीय मछुआ साथियों के द्वारा नर्मदा तट पर संयुक्त रूप
से नौका प्रदर्शन किया जाएगा। शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट से लेकर
बैगा-बैगी चौक तक के मार्ग पर फुड फेस्टिवल आयोजित होगा जिसमें स्थानीय व्यंजन
जैसे- मंडला थाली, जनजातीय पेज एवं पौष्टिक
आहार परोसे जाएंगे। इस दौरान संगीत का आयोजन भी किया जाएगा।
’हर घर से आए एक दीप’
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने
बताया कि 14 नवंबर को शाम 7ः30 बजे माँ नर्मदा तट रपटाघाट पर महाआरती का आयोजन होगा एवं 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने उपस्थितजनों से
आग्रह किया कि वे अपने घरों के 14 एवं 15 नवंबर को दिवाली की तरह रंगोली बनाएं, आकर्षक
साज-सज्जा करें तथा दरवाजों में भी दीप जलाएं। उन्होंने कहा कि रपटाघाट में 51 हजार दीपों का प्रज्ज्वलन होगा जिसमें प्रत्येक परिवार अपनी सहभागिता करें।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर से कम से कम एक दीप आना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि जो
भी लोग दीप देना चाहते हैं वे 14 नवंबर तक कलादीर्घा में
जमा कर सकते हैं। महाआरती के उपरांत छोटे रपटा पुल पर आतिशबाजी का आयोजन होगा।
15 नवंबर निकलेगी भव्य कलश
यात्रा
कलेक्टर श्रीमती सिंह ने
बताया कि गौरव दिवस के दूसरे दिन 15 नवंबर को प्रातः 7 बजे जिला मुख्यालय के सभी वार्डों से स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा स्कूली
बच्चों के साथ रैली निकालकर स्टेडियम ग्राउंड मंडला जिले का नक्शा बनाया जाएगा।
स्टेडियम ग्राउंड में जुम्बा डांस का आयोजन होगा। 15 नवंबर को 11 से 1 बजे तक राजराजेश्वरी मंदिर से आंगनवाड़ी एवं स्व-सहायता
समूह की महिलाओं, दीदियों एवं स्थानीय महिलाओं के द्वारा भव्य
कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा एवं समस्त नगरवासियों तथा समाजिक संगठनों की
उपस्थिति में माँ नर्मदा में चुनरी अर्पण का कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसी के साथ
शहर के मुख्य चौराहों एवं रास्तों पर सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत लोकनृत्य, संगीत, रंगोली आदि का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जनजातीय मेले का आयोजन
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने
बताया कि गौरव दिवस के द्वितीय दिवस 15 नवंबर की शाम 4 बजे से पुलिस लाईन ग्राउंड मंडला में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जनजातीय
मेले का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों के स्टॉल्स लगेंगे। साथ ही
जनजातीय संस्कृति का परिचय देते आयोजन भी होंगे। मुख्य कार्यक्रम में मंडला जिले
के विख्यात कलाकारों के साथ-साथ अन्य राज्यों के प्रतिष्ठित कलाकार भी शामिल
होंगे। लेजर शो 15 नवंबर की शाम का मुख्य आकर्षण होगा। लेजर
शो के माध्यम से माँ नर्मदा की यात्रा, जिले का इतिहास
तथा जिले की पहचान वन्यजीवों के बारे में बताया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम में मंडला
जिले को गौरवान्वित करने वाले अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियों को आमंत्रित कर
सम्मानित किया जाएगा।
’गौरव दिवस लोगो’ को अपनी व्हाट्सऐप डीपी बनाएं
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने
’गौरव दिवस’ के आयोजन के संबंध में
कहा कि सभी जिलेवासी 14 एवं 15 नवंबर के आयोजन को एक उत्सव के रूप में मनाएं तथा सक्रिय रूप से सहभागी भी
बनें। प्रत्येक व्यक्ति 2 दिवस के आयोजन के दौरान
होने वाली गतिविधियों में जरूर भाग लें। श्रीमती सिंह ने गौरव दिवस के लिए जारी
किए गए ’लोगो’ के संबंध में भी विस्तार
से जानकारी दी। उन्होंने बताया ’लोगो’ में मंडला जिले की पहचान रामनगर किला, माँ नर्मदा तथा
वन्यजीव हैं। गौरव दिवस का स्लोगन ’हमर मंडला’ समस्त जिलेवासियों को इस आयोजन से जुड़ने का आव्हान करता है। कलेक्टर हर्षिका
सिंह ने उपस्थितजनों से आग्रह किया है कि गौरव दिवस ’लोगो’ को गौरव दिवस आयोजन तक अपने व्हाट्सऐप की डीपी बनाएं। साथ ही अपने परिजनों, मित्रों को फेसबुक सहित अन्य सोशलमीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगाकर व्यक्तिगत
स्तर पर भी इस आयोजन के प्रचार-प्रसार में सहयोग करें।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment