Breaking

revanchal times new

मवई विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ रहा हाथियों का आतंक




दैनिक रेवांचल टाइम्स - मवई '9 नवंबर 2022 गुरुवार 'विकासखंड मवई के मेढ़ा क्षेत्र अंतर्गत सूरजपुरा ग्राम में फिर जंगली हाथियों के दल ने कहर बरपाया है । बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात में खड़ी फसलों को तहस-नहस कर दिया है | गहाई  के लिए खनियाल में रखे संग्रहित फसलों को रौंद डाला गया है |मुन्ना धुर्वे आत्मज श्री छोटू धुर्वे के आशियाने को उजाड़ कर दिया गया है ।घर के आस-पास लगी सब्जी एवं बेल को भी नुकसान पहुंचाया गया है |हाथियों द्वारा यह हमला उस समय हुआ जब गरीब का परिवार सो रहा था ।हलचल और आहट पाकर   गरीब  परिवार ने भाग कर अपनी जान बचाई । वरना दीवार मलके आदि गिरने से गरीब का पूरा परिवार की मौत की नींद में सो जाता । 

   एक-दो दिन पूर्व ही पोड़ी बहरमुंडा और सठिया के आसपास के क्षेत्रों में भी इन हाथियों ने खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया है |मेढ़ा क्षेत्र के जमगांव में भी एक बैगा जनजाति के घर में इन हाथियों ने आतंक मचाया है ।अभी तक की घटी घटनाओं से जिम्मेदार विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी किसी प्रकार से संजीदा नजर नहीं आ रहे हैं। कोई रेस्क्यू टीमभी नहीं जो इनका रेस्क्यू कर सके |

  पल दो पल के लिए संवेदना व्यक्त करने के लिए खड़े हो जाने से क्या गरीब पर आया  संकट टल जाएगा ? कड़ाके की ठंड में गरीब का आशियाना उजड़ जाए फिर वह कहां जाएगा ?  क्या हर मुसीबत और आपदा को सहने के लिए गरीब ही बना हुआ है ?आलीशान बंगलों में आराम फरमाने वालों कभी इनकी तरफ नजर उठा कर तो देखो कि  ये जिंदगी का बसर कैसे करते हैं ?

Post a Comment

Previous Post Next Post