रेवांचल टाईम्स - मण्डला अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के द्वारा कन्या कुमारी से काश्मीर तक 3750 किलो मीटर की पैदल " भारत जोड़ो यात्रा " की जा रही है, जिसके समर्थन में पूरे देश में ब्लाक स्तरीय " भारत जोड़ो पदयात्रा" आयोजित की जा रही है जिसकी दूसरे चरण की पदयात्रा आज अंजनियाँ ब्लाक कांग्रेस क्षेत्र में ग्राम खिरहनी से नकावल,जमुनिया, बिसनपुरा चिखली होते हुए रामनगर तक लगभग 12 किलोमीटर आयोजित की गई। जिसमे बड़ी संख्या में कांग्रेस जनो ने भाग लिया। यात्रा के दौरान आयोजित ग्राम चौपालों में बिछिया विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने अपने उद्बोधन में बताया कि, आज देश को अमन शांति प्रेम की जरूरत है। पहले मोदी जी 400 रूपये सिलेंडर का रेट होने पर सडको में उतरते थे महिलाओं की चिंता में आँसू बहाते थे आज 1150 रूपये सिलेंडर का रेट होने पर उनके मुंह से 1 शब्द भी नहीं निकलता, मण्डला में धान का रेट क्या है? और छत्तीसगढ़ के पडोसी जिले कवर्धा में 2640 रूपये है। मध्यप्रदेश का अधिकारी और कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए है और कांग्रेस के राज्यो के कर्मचारी पेंशन का लाभ ले रहे है। देश में धारा 370 हटने के बाद भी लगभग 150 दिनों से काश्मीरी पंडित काश्मीर से पलायन कर रहे है धरना कर रहे है लेकिन कोई भाजपा का व्यक्ति अब उनके लिए पिक्चर बनाने को नहीं बोलता, प्रत्येक सरकारी उपक्रम निजि हाथो में दिया जा रहा है,और निजीकरण के कारण आरक्षण का भी लाभ जरुरतमंदो को नहीं मिल पा रहा, नोटबंदी, जीएसटी जैसे कदमो ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। रूपये की कीमत रोज गिर रही है और भारत भुखमरी के सूचकांक में बांग्लादेश और पकिस्तान से भी नीचे हो गया है और इन मूल समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए जाति पाती के नाम पर धंर्म संप्रदाय के नाम पर, लोगो को लड़वाया जा रहा है। इस हेतु देश की अखंडता और एकता को बचाये रखने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी जी के द्वारा "भारत जोड़ो यात्रा " की जा रही है । कांग्रेस जनो ने सारे क्षेत्र के लोगो से इस यात्रा की मूल भावनाओ से जुड़ने की अपील की है " भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक अभिनव चौरसिया ने बताया कि इसका अगला चरण दिनाँक 15 नवम्बर को मण्डला ब्लाक के ग्राम मधुपुरी से पदमी तक आयोजित की जायेगी,यात्रा के अल्पविराम में ग्राम रामनगर में गांधी चौपाल का आयोजन किया गया। इस यात्रा में आज की यात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश तिवारी, बिछिया विधायक बिछिया ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी अंजनिया ब्लाक अध्यक्ष रामभजन पटेल, घुघरी ब्लाक अध्यक्ष अरविन्द कुशराम, युवा कांग्रेस बिछिया विधनसभा अध्यक्ष विकास साहू, जिला सचिव टेकराम राय, कवीन्द्र पटेल, जनपद अध्यक्ष बिछिया शकुना उइके, उपाध्यक्ष अर्चना पटेल, जिला पंचायत सदस्य रामप्यारी झारिया, घुघरी जनपद उपाध्यक्ष सिहारे करचाम, भागवत भाँवरें, बेनी ठाकुर, घुघरी नगर अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य अरविन्द झारिया, प्रशान्त बर्मन एनएसयूआई, अनुराग शर्मा ब्लाक अध्यक्ष युवा कांग्रेस, , विमल देव हरदहा ब्लाक अध्यक्ष अंजनिया, आकाश पटेल कार्यकारी अध्यक्ष सहित ग्राम रामनगर सरपंच शकुन बाई मरावी उपसरपंच लक्ष्मी प्रसाद झारिया विजय चौरसिया मनोज झारिया रमाकांत धनगर तारेंद्र झरिया अविनाश झारिया दीपचंद धनगर राधे सोनवानी अहिल्या सोनवानी सिया बाई वर्मा महावीर झारिया रवि झारिया उमेश झारिया संजय झारिया धनलाल कांवरे उमा शंकर झारिया गंगाराम योगेंद्र प्रमोद दिनेश गगन रामकिशोर मुकेश गौतम संदीप झारिया ग्राम ख़िरहनी सरपंच ललिता धुर्वे उपसरपंच डैनी ठाकुर सीलमणि झारिया नर्मदा झारिया फनेद्र तेकाम श्याम मार्को संजू झारिया नकावल सरपंच जगदीश पन्द्रों उपसरपंच रामेश्वर खैरवार एवं पूर्व जनपद सदस्य भागवत भाई की उपस्थिति रही। इस दौरान जगह जगह यात्रा का स्वागत किया गया एवं चौपाल लगाई गई।
Monday, November 14, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
देश को अमन शांति और प्रेम की जरूरत है-पट्टा, बिछिया विधानसभा में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा...
देश को अमन शांति और प्रेम की जरूरत है-पट्टा, बिछिया विधानसभा में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment