Breaking

revanchal times new

नगर पालिका स्थापना दिवस का मनाया गौरव दिवस,निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली...





रेवांचल टाईम्स - रविवार को नगर पालिका स्थापना दिवस का मनाया गौरव दिवस, नगर पालिका परिषद चौरई का गठन 13 नवम्बर 1984 को हुआ था  13नवम्बर 2022 को म०प्र० शासन एवं कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाया गया उक्त कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद ने  विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए  कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रधारे अतिथियों का स्वागत सीएमओ अभयराज सिंह व्दारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम कार्यक्रम की रूप रेखा सीएमओ अभयराज सिंह व्दारा बताई गई इसके पश्चात स्वछता विभाग की सभापति नीलू निर्मलकर व्दारा स्थापना दिवस एवं गौरव दिवस तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की आत्म निर्भर किये जान हेतु शासन की संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्रदान करने हेतु जानकारी दी गई एवं भाजपा  ग्रामीण मंडल अध्यक्ष व्दारा सभी को स्थापना दिवस एवं गौरव दिवस की बधाई प्रस्तुत की गई। रविवार को प्रातः 9.30 बजे स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें नपा के सभी अधिकारी कर्मचारी व्दारा रैली के रूप में जनता को स्वच्छता संदेश के रूप में जागरूक किया गया। रैली के दौरान महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रैली मुख्य बाजार होते हुए नगर के मुख्य मार्ग पहुंची जहा पर जनप्रतिनिधियों व्दारा स्थापना दिवस एवं गौरव दिवस संबंधी जानकारी दी जाकर सभी को बधाई संदेश प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात दोपहर में लभानगुड़ी स्थित कचरा संग्रह ग्रह  में  ब्रक्षारोपण किया गया।इस दौरान भाजपा नेता संजय सुकांत जैन द्वारा नगर के इतिहास के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई।   एवं रैली में उपस्थित बच्चों को जनप्रनिधियों व्दारा बिस्कीट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का सीएमओ व्दारा आभार व्यक्ति किया गया।


इस अवसर नगर पालिका अध्यक्ष के उक्त कार्यक्रम में शामिल नही होने के कारण चर्चा का विषय बना रहा। इस अवसर सुकांत संजय जैन,सभापति सुरेन्द्र सोनी धर्मेन्द्र जैन, नीलू निर्मलकार, कुलदीप उइके  , नगर पालिका परिषद चौरई के ब्रांड एंबेसडर भूजेंद्र शर्मा सहित नपा के अधिकारी अभयराज सिंह, आशिक शेख व कर्मचारीगण एवं नागरिकगण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कन्या स्कूल प्राचार्य नेतराम सोनी ने किया तथा आभार सुमेर चंद साहू ने व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post