Breaking

revanchal times new

"सहकारिता दिवस" का आयोजन 18 नवंबर को निवास में...




रेवांचल टाईम्स - मंडला के स्थानीय स्टेट बैंक के सामने लैंप्स परिसर मंडला में सहकार भारती जिला कार्यकारणी की बैठक सहकार भारती मंडला के जिलाध्यक्ष जगदीश राय जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

आज बैठक में हुई चर्चा और प्रस्तावों में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सहकारी समितियों के चुनाव किए जाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय अमित शाह जी आदि सभी को पंजीकृत पत्र द्वारा पुनः सूचना हेतु पत्र दिया जाने पर निर्णय हुआ ।इसके पूर्व भी माह जनवरी में ज्ञापन दिया जा चुका है। इसके बाद भी चुनाव न करवाए गए तो पूरे देश में एक साथ आगे की रणनीति बनेगी।साथ ही आगामी 2 माह बाद मंडला जिला मुख्यालय में जिला स्तर पर सहकारिता से जुड़े जिले के समस्त कार्यकर्ताओं सभी तहसील कार्यकारिणी के गठन के साथ ही सबकी सहभागिता में जिला सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। आगामी समय में कृषि उत्पाद के उपार्जन में किसानों और सहकारी समितियों दोनो पक्षों को सुविधा रहे। इस हेतु शासन प्रशासन द्वारा आयोजित हर बैठकों में सहकार भारती जिला कार्यकारिणी अब शासन के समक्ष दोनो पक्षों के हित में अपनी बात रखेगी। दिनांक 14 से 21 नवंबर को चलने वाले वाले सहकारिता पखवाड़े के अंतर्गत दिनांक 18 नवंबर शुक्रवार को निवास में "सहकारिता दिवस" आयोजन करने पर निर्णय लिया गया। सबकी सहभागिता आपेक्षित रहने हेतु कार्यक्रम आयोजन प्रभारी अनूप मिश्रा जी ने मीडिया में विज्ञप्ति द्वारा सूचना देने की बात की।

बैठक में बी.के.राय, उमेश शुक्ला, वीरेंद्र वर्मा, सुनील जैन, रंजीत कछवाहा, हरपाल कछवाहा, निकेत पटेल, राजकुमारी चंद्रौल, संतकुमार चंदेला की उपस्थिति एवम प्रमुख भूमिका रही ।

Post a Comment

Previous Post Next Post