BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भारत जोडो यात्रा में गांधी चौपाल कार्यक्रम संपन्न, निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले जी रहे शामिल, जन सभा को किया संबोधित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 13, 2022

भारत जोडो यात्रा में गांधी चौपाल कार्यक्रम संपन्न, निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले जी रहे शामिल, जन सभा को किया संबोधित





 दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला भारत देश और भारतवासी जिस दौर से गुजर रहे हैं वहां समाज में शांति और सद्भावना की ज़रूरत पहले से कहीं अधिक है।अलगाव, हिंसा, गरीबी और अन्याय के दौर में समाज कई स्तरों में विभाजित हो रहा है, अथवा विभाजित किया जा रहा है। ऐसी कठिन परिस्थितियों में ‘शांति और सद्भावना’ के मार्ग से लोगों को बहुसांस्कृतिक समाज और देश से जोड़ने का प्रयास होना ही चाहिये।

 विगत 7 सितम्बर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक देश और समाज में सद्भावना के प्रयासों को मजबूत बनाने के लिये श्री राहुल गाँधी  के नेतृत्व में पदयात्रा प्रारंभ हुई है। यह पदयात्रा लगभग 1500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुये 20 नवम्बर को मध्यप्रदेश में पहुंचेगी। मध्यप्रदेश में कुल 15 दिनों के दौरान अनेक अवसर हैं जब हम प्रत्यक्ष रूप से पदयात्रा में शामिल हो सकते हैं अथवा अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग दे सकते हैं। दिनांक 13 नवम्बर 2022 को गांधी चौपाल का आयोजन किया गया है। जो मंडला जिले के जनपद पंचायत मोहगाँव अंतर्गत गांवों में भारत जोडो यात्रा का आयोजन किया गया है जिसमें ग्राम पंचायत सुडगाँव के पोषक ग्राम डोंगरगाँव से प्रारंभ होकर सिंगारपुर, सिमैया, औढारी होते चुभावल में कार्यक्रम संपन्न हुआ है। चौपाल कार्यक्रम के दौरान निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले जी ने गाँधी चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से समस्यों से अवगत होते हुए चर्चा कर हल कराने की बात कही गई है। वही गाँधी चौपाल कार्यक्रम में विधायक डॉ अशोक मर्सकोले, नर्मदा बचाओ आंदोलन संयोजक राज कुमार सिन्हा द्वारा चौपाल में उपस्थित लोगों से इस क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं जैसे काबिज राजस्व भूमि का अधिकार पत्र, वन अधिकार कानून के अतर्गत व्यक्तिगत एवं सामुदायिक अधिकार, वन ग्राम को राजस्व ग्राम में परिवर्तन, बसनिया बांध से विस्थापन और भडगा टोला में आवागमन हेतु कच्चा सड़क एवं आंगनवाङी नहीं होने जैसे प्रमुख मुद्दों तथा भारत जोङो यात्रा के उद्देश्य पर ग्रामीणों से चर्चा किया किया गया। इस दौरान भारत जोडो यात्रा के मुख्य अतिथि के रूप में निवास विधायक डाक्टर अशोक मर्सकोले, नर्मदा बचाओ आंदोलन संयोजक राज कुमार सिन्हा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान , जनपद पंचायत मोहगाँव अध्यक्ष गत सिंह भवेदी, उपाध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधेशाह मरावी, समाज सेवी शारदा यादव, मोहगाँव मंडलम कांग्रेस  अध्यक्ष हसीब खान, किसान कांग्रेस महामंत्री शमशाद खान, चाबी मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष धनेश झारिया, जनपद पंचायत सदस्य महेन्द्र मरकाम, आदिवासी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सेवकराम उइके, युवा कांग्रेस जिला सचिव जय बघेल, सुडगाँव सरपंच कत्तो बाई मलगाम, सिंगारपुर सरपंच अंजनी मरावी, बडझर सरपंच संतु लाल कुलस्ते, सिंगारपुर सेक्टर कांग्रेस अध्यक्ष हल्के राम कुडापे, रामनौमी केराम, टीकाराम परते, गुलाब सिंह झारिया, हजारी झारिया, तितरा सिंह मरावी, अनिल दुबे, गोपाल पदम, गोरे लाल यादव, बस्सू लाल यादव, राजेश सिंह धुर्वे, समाज सेवी हीरा सिंह उइके, हल्केराम भारतीया, शिव कुमार बैरागी, बस्सू लाल सैयाम सहित क्षेत्रीय नागरिकगण भारी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment