रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकास खण्ड नैनपुर में पदस्थ डॉ सुरेंद्र वरकडे बीएमओ नैनपुर ने अपने जन्मदिवस पर निजी निधि से खरीदी गए एंबुलेंस वाहन को ग्राम पंचायत पिण्डरई के सुपुर्द किया। जिसमे 24×7 घंटे अक्सीजन की सुविधा के साथ साथ सभी ग्राम एवम छेत्र वासियों को केवल पेट्रोल के खर्चे पर एंबुलेंस सुविधा मिल पाएगी जिसमे जिला पंचायत सदस्या श्रीमति श्रद्धा जैन, जनपद सदस्य श्रीमती पूनम जितेंद्र सिंह राजपूत, सरपंच संदीप मरकाम ग्राम पंचायत पिंडरई, उप सरपंच जितेंद्र सिंह राजपूत,किसान नेता प्रजय छोटू, कुर्वानी भाईजान,प्रमोद सिंह राजपूत, नेमी पटेल, बसन्त पटेल,डॉ आशीष जैन के हाथों पूजन करा व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान डॉ वरकडे ने कहा कि यह वाहन पिंडरई सहित आसपास के गांवों को एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराएगा। इसके संचालन का दायित्व ग्राम पंचायत पिंडरई का होगा।इस दौरान ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।
इनका कहना है...
अपने जन्म दिवस पर समस्त पिंडरई वासियों के साथ सभी छेत्र वासियों को एंबुलेंस की सुविधा देना मेरे लिए सौभाग्य की बात है एंबुलेंस मैं अक्सीजन की सुविधा उपलब्ध रहेगी जो की प्रत्येक छेत्र वासियों को कम से कम बजट मैं उपलब्ध होगी मेरा प्रयास जनता के जो भी काम एसके यह मेरा सौभाग्य है।
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर
सुरेंद्र वरकड़े
नैनपुर सिविल अस्पताल

No comments:
Post a Comment