Breaking

revanchal times new

सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास का कार्य महाकौशल क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव का पल - श्री कुलस्ते

 



 

                कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि पांच सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास का कार्य महाकौशल क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव का पल है। उन्होंने सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को मंडला एवं डिंडोरी की जनता तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से अभिनंदन किया। केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने सड़क परिवहन मंत्री से जबलपुर-नैनपुर बाईपास, कान्हा क्षेत्र को प्रमुख मार्गों से जोड़ने, नैनपुर-सिवनी हाईवे, मंडला-लखनादौन के लिए नई परियोजनाओं की स्वीकृति का आग्रह किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post