Breaking

revanchal times new

केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान का हेलीपेड पर स्वागत

 




 

मण्डला 7 नवम्बर 2022

                   केंद्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का 7 नवंबर को मंडला आगमन हुआ। श्री गडकरी एवं श्री चौहान का महाराजपुर संगमघाट पर बनाए गए हेलीपेड पर केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते एवं मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव ने स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक अनुराग शर्मा, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

                कार्यक्रम के पश्चात केंद्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव मंडला से जबलपुर के लिए संगमघाट महाराजपुर हेलीपेड से रवाना हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post