Breaking

revanchal times new

इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

 



 


                पुलिस लाईन मंडला में आयोजित कार्यक्रम में मंडला, डिडौरी तथा जबलपुर जिले की 5 सड़क परियोजनाओं का ई-शिलान्यास हुआ जिसके अंतर्गत जबलपुर एवं डिंडौरी जिले की 36 किलोमीटर की 146 करोड़ रूपए की लागत से कुंडम से शहपुरा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 का 2-लेन मय पेव्हड शोल्डर में निर्माण कार्य का भूमिपूजन, डिंडौरी जिले के अंतर्गत 73 किलोमीटर की 241 करोड़ लागत से शहपुरा से डिंडौरी राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 का 2-लेन मय पेव्हड शोल्डर में निर्माण कार्य जो शहपुरा, शाहपुर एवं डिंडौरी बायपास सहित है कार्य का भूमिपूजन, डिंडौरी जिले के अंतर्गत 86 किलोमीटर की 329 करोड़ की लागत से डिंडौरी से सागरटोला राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 का 2-लेन मय पेव्हड शोल्डर में निर्माण कार्य जो गाड़ासरई, माधोपुर, रूसा एवं बरनई बायपास सहित है का भूमिपूजन, मंडला एवं डिंडौरी जिले के अंतर्गत 101 किलोमीटर की 492 करोड़ रूपए की लागत से डिंडौरी से मंडला राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 543 का 2-लेन मय पेव्हड शोल्डर में निर्माण कार्य जो चाबी, लिंगामाल, इन्द्रमाल एवं खमरिया बायपास सहित है का भूमिपूजन तथा डिंडौरी जिले के अंतर्गत 33 किलोमीटर की 53 करोड़ रूपए की लागत से समनापुर से बजाग मार्ग के उन्नयन कार्य शामिल है।

 

शिलान्यास कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

 

                पुलिसलाईन मंडला में आयोजित 5 सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले, विधायक बिछिया नारायण पट्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश तेकाम, नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, कलेक्टर हर्षिका सिंह, एसपी यशपाल सिंह राजपूत, भीष्म द्विवेदी, नरेन्द्र सिंह राजपूत, एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post