Breaking

revanchal times new

कलेक्टर ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण

 


 

मंडला 10 नवम्बर 2022

                गौरव दिवस के तहत 14 नवंबर को आयोजित होने वाले फुड फेस्टिवल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल बंजर क्लब से कलेक्ट्रेट मार्ग का कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से आयोजन स्थल की योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने लगाए जाने वाले व्यंजन स्टॉल, विक्रय स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पार्किंग व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल की साफ-सफाई, साज-सज्जा आदि पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री आर्मो एवं मनोज धुर्वे, उपसंचालक कृषि मधुअली सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post