Breaking

revanchal times new

गौरव दिवस के रूप में जिले को जानने का बेहतर अवसर

 



 

मंडला 10 नवम्बर 2022

                निजी स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि 14 एवं 15 नवंबर को आयोजित होने वाले गौरव दिवस के समस्त कार्यक्रम मंडला जिले की कला, संस्कृति, वेशभूषा, रहन-सहन पर आधारित रहेगा। जिले के गौरवशाली इतिहास को नजदीक से जानने का यह बेहतर अवसर है। उन्होंने निजी स्कूल के प्राचार्यों का आव्हान किया कि वे शाला में पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र-छात्राओं को इस आयोजन का महत्व बतलाते हुए उन्हें सपरिवार सहभागिता करने के लिए प्रेरित करें।

                कलेक्टर ने कहा कि विद्यालय से पालकों को पत्र भेजकर भी आमंत्रित किया जा सकता है। श्रीमती सिंह ने कहा कि आओ जाने मंडला, मेरे सपनों का मंडला जैसे विषयों पर गतिविधियां आयोजित की जा सकती हैं। बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 14 एवं 15 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post