रेवांचल टाईम्स -छात्रों की समस्याओं का समाधान ही विद्यार्थी परिषद का कार्य रहा है। सभी विषयों की क्लास रोज एवं नियमित रूप लगाई जाए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही छात्रों की समस्या में अग्रणी रहा एवं समस्याओं के लिए ज्ञापन एवं आंदोलन करते आ रहा है। छात्रों की समस्याओं का समाधान ही विद्यार्थी परिषद का कार्य रहा है। आज दिनांक 07/11/2022 दिन सोमवार को सभी विषयों की कक्षाएं नियमित रूप से एवं रोज लगाई जाए क्योंकि महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम बहुत ही गलत आ रहा है। इस विषय को संज्ञान में लेते हुए आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा महाविद्यालय में आंदोलनात्मक तरीके से महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें भाग संयोजक तुषार यादव,नगर मंत्री छोटे ठाकुर,नगर सह मंत्री सूरज सिंगोर,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आर्यन झारिया एवं शर्मिला मरावी,रक्षा झारिया,स्वाति यादव,सरिता मरावी,विजेता भट्टी,सिया परते,पुष्पा मरावी,विकास साहू,सुनील परते,सतीश धुर्वे,आदित्य धुर्वे,अभय शिववंशी सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम हुआ खराब,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नैनपुर ने महाविद्यालय प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन...
bydigital bharat
-
0
