Breaking

revanchal times new

कलेक्टर ने धर्मगुरूओं को गौरव दिवस के कार्यक्रमों की दी जानकारी

 



 

मंडला 12 नवम्बर 2022

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 14 और 15 नवंबर को मंडला ज़िले में आयोजित हो रहे गौरव दिवस कार्यक्रम के संबंध में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने धर्मगुरुओं से आग्रह किया कि अपने अनुयाइयों को ज़िले में 14 और 15 नवंबर को आयोजित हो रहे गौरव दिवस कार्यक्रमों की जानकारी दें तथा उन्हें अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने बताया कि यह कार्यक्रम ज़िले की संस्कृति का परिचय कराने वाला कार्यक्रम है। ज़िलेवासी 2 दिनों में आयोजित की जाने वाली किसी न किसी गतिविधियों में शामिल हों। कलेक्टर ने धर्मगुरुओं को 14 एवं 15 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखलाबद्ध जानकारी दी। उन्होंने धर्मगुरूओं को परिवारिजनों सहित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण भी दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post