Breaking

revanchal times new

गौरव दिवस आयोजन संबंधी प्रेस कॉन्फ्रेंस सम्पन्न कलेक्टर ने दी कार्यक्रमों की मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जानकारी




मंडला 12 नवम्बर 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आगामी 14 एवं 15 नवंबर को आयोजित हो रहे गौरव दिवस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जिले की मीडिया को दी। प्रेस कॉफ्रेंस में ज़िले के सभी इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर ने ज़िले की मीडिया को 14 एवं 15 नवंबर के गौरव दिवस के अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रतिनिधि अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल हों। श्रीमती सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों को 14 एवं 15 नवंबर के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की मिनट-टू-मिनट जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सम्पूर्ण कार्यक्रम ज़िले के प्रत्येक व्यक्ति का कार्यक्रम है। मीडिया प्रतिनिधि अपने स्तर पर इस कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने में सहयोग करें तथा आम जनता को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। 


Post a Comment

Previous Post Next Post