Breaking

revanchal times new

14 एवं 15 नवंबर को आयोजित होने वाले मंडला गौरव दिवस में सभी जिलेवासी उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता करें - हर्षिका सिंह


 

मण्डला 12 नवम्बर 2022

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 14 एवं 15 नवंबर को आयोजित होने वाले मण्डला के गौरव दिवस के संबंध में वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होने वीडियो संदेश में कहा है कि 14 एवं 15 नवंबर को प्रत्येक जिलेवासी जिले की सांस्कृतिक, जनजातीय पहचान का आनंद लें। सभी जिलेवासी एकजुट होकर अपने पारंपरिक परिधानों को पहनकर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रही प्रत्येक गतिविधि में सहभागी बनें।

 

14 नवंबर के कार्यक्रम

 

                गौरव दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत 14 नवंबर को प्रातः 7 बजे से प्रभातफेरी तथा कुंभ स्थल पहुंचकर योगा कार्यक्रम एवं मानव श्रृंखला। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से शंकरशाह-रघुनाथशाह स्मारक सर्किटहाउस के सामने आओ जानें मण्डलाके अतंर्गत पेटिंग, प्रश्नोत्तरी, रंगोली का आयोजन, माँ नर्मदा तट पर होमगार्ड एवं स्थानीय मछुआ समिति के द्वारा संयुक्त रूप से नौका प्रदर्शन, शाम 4 बजे बंजर क्लब से कलेक्ट्रेट मार्ग पर फूड फेस्टिवल के अंतर्गत मण्डला जिले के स्थानीय व्यंजनों का प्रदर्शन एवं विक्रय स्टॉल भी लगाए जाएगें, चर्च के सामने एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने सांस्कृतिक कार्यक्रम, शाम 7:30 बजे माँ नर्मदा तट रपटाघाट में महाआरती एवं 51 हजार दीपों का प्रज्जवलन तथा रात्रि 8 बजे आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

 

15 नवंबर के कार्यक्रम

 

                गौरव दिवस के दूसरे दिन 15 नवंबर को प्रातः 7 बजे शहर के सभी 24 वार्डों से रैली निकलकर स्टेडियम ग्राउंड में एकत्रित होगी हमर मण्डलाकी थीम पर जुम्बा कार्यक्रम का आयोजन, प्रातः 11 बजे से राजराजेश्वरी मंदिर से मां नर्मदा रपटाघाट तक सभी 24 वार्डों से मां नर्मदा में चुनरी यात्रा, भव्य कलश यात्रा एवं मां नर्मदा में चुनरी अर्पण, शहर के मुख्य चौराहों एवं मार्गों पर सांस्कृतिक गतिविधियां, लोकनृत्य, रंगोली, निरक्षरता से आजादी अभियान की सफलता, शाम 4 बजे से पुलिस ग्राउण्ड मण्डला में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जनजातीय मेला एवं लेजर-शो का आयोजन, रात्रि 8 बजे माँ नर्मदा छोटे पुल पर आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया जाएगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post