Breaking

revanchal times new

एडीएम ने किया मतदान केन्द्रों का किया गया औचक निरीक्षण

 



 

मंडला 12 नवम्बर 2022

                भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के अंतर्गत सभी मतदान केन्द्रों पर 12 नवंबर 2022 को प्रथम विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है।

                अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी मण्डला, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 107 मण्डला एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 107 मण्डला द्वारा नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत निर्मला कन्या शाला स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 300 एवं 301, सरस्वती उ.मा.शाला स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 305 एवं 306 तथा माध्यमिक शाला भवन सिविल लाईन स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 309 एवं 310 का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिये कि वे आगामी विशेष कैम्प दिवस 13 नवंबर 2022, 19 नवंबर 2022 एवं 20 नवंबर में भी अपने मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहें तथा प्राप्त होने वाले फार्मों को उसी दिन गरूड़ ऐप पर अनिवार्य रूप से दर्ज करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post