Breaking

revanchal times new

कार्यालय जिला ई-गवर्नेस सोसायटी जिला पंचायत मण्डला मैप आईटी भोपाल द्वारा आयोजित सी.पी.सी.टी. इच्छुक अभ्यर्थियों हेतु सूचना

 


मण्डला 14 नवम्बर 2022

                मैपआईटी भोपाल द्वारा कम्प्यूटर पात्रता हेतु आयोजित सीपीसीटी परीक्षा के इच्छुक अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर, आईटी सिलेबस अनुसार परीक्षा की तैयारी हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षार्थियों का चयन पहले आओ पहले पाओके आधार पर किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यालयीन समय के अतिरिक्त होगा। केन्द्र में उपलब्ध सीटों की संख्या 30 है। प्रशिक्षार्थी 12वी उर्त्तीण हो तथा सी.पी.सी.टी. परीक्षा में सम्मिलत होने के इच्छुक होना चाहिए। प्रशिक्षण अवधि 45 घण्टे है जिसके लिए प्रशिक्षण शुल्क 1 हजार रूपए निर्धारित है। प्रशिक्षण शुल्क का भुगतान प्रशिक्षार्थी द्वारा प्रशिक्षण शुल्क का अग्रिम भुगतान किया जाएगा। प्रशिक्षार्थियों का पंजीयन इच्छुक प्रशिक्षार्थियों को ई-दक्ष केन्द्र में उपस्थित होकर पंजीयन कराना होगा। आवेदक को आवश्यक दस्तावेज पहचान पत्र (आधार, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी) 10वी, 12वी की अंकसूची प्रस्तुत करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय कलेक्टर एवं कार्यालय जिला पंचायत के नोटिस बोर्ड का अवलोकन कर सकते हैं अथवा ई-दक्ष केन्द्र बीआरसी भवन पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के पास संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post