Breaking

revanchal times new

पेशा मोबीलाईजर कम्युनिटी ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन


रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के पेशा मोबीलाईजर कम्युनिटी ने अपने दायित्वों को बारीकियों से बताये जाने की मांग को लेकर कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री के नाम 7 नवंबर को मुख्यमंत्री के हाथों ज्ञापन सौंपा है। मोबीलाईजर कम्युनिटी मंच के संयोजक दुर्गेश उइके ने जानकारी दी है, कि पेशा कानून से संबंधित गतिविधियों को क्रियान्वित करने जनजाति बाहुल्य ग्राम पंचायतों में नियुक्त मोबिलाईजरों के दायित्वों को गाइडलाइन के रूप में बताये जाने के लिए शासन प्रशासन एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन मुख्यमंत्री के मंडला दौरे कार्यक्रम पर सौपा गया है। ज्ञापन में मांग की गई है,कि पेशा कानून को लेकर उन्हें बारीकियों से अवगत कराया जाना आवश्यक है।जिससे कि जिस उद्देश्य के लिए उनकी नियुक्ति की गई है।उस उद्देश्य को सिद्दत के साथ पूरा किया जा सके।ताकि वर्षों से मध्यप्रदेश में लागू पेशा कानून के क्षेत्र में बेहतर से बेहतर काम हो सके।

मोबीलाईजर कम्युनिटी मध्यप्रदेश के संयोजक 

 दुर्गेश उईके ने समस्त  मोबिलाईजरों से अपील की है,कि सभी मोबीलाईजर अपने दायित्वों एवं अधिकारों के प्रति सजग होकर पेशा कानून को बढ़ावा देने के प्रति काम करते संगठित होने का काम करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post