BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रदेश सरकार सड़कों का जाल बिछाने के लिए लगातार प्रयासरत - मुख्यमंत्री श्री चौहान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 7, 2022

प्रदेश सरकार सड़कों का जाल बिछाने के लिए लगातार प्रयासरत - मुख्यमंत्री श्री चौहान

 



मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस लाइन ग्राउंड कार्यक्रम में 5 सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार चारों तरफ सड़कों के जाल बिछाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने मंडला, डिंडोरी एवं जबलपुर क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार द्वारा दी गई नई 5 सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को मंच से धन्यवाद दिया। श्री चौहान ने बताया कि वर्ष 2003 के बाद प्रदेश सरकार द्वारा अब तक 3 लाख किलोमीटर से अधिक की सड़कें बनाई जा चुकी हैं। उन्होंने नर्मदा उद्गम से लेकर धार-झाबुआ तक नर्मदा एक्सप्रेस-वेबनाए जाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नर्मदा एक्सप्रेस-वेके दोनों ओर औद्योगिक क्षेत्र के विकास का प्रयास किया जाएगा, जहां स्थानीय उत्पादों पर आधारित उद्योग लगाए जाएंगे।

 

जनता की तस्वीर एवं तकदीर बदलने का महाप्रयास

 

                मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सतत रूप से जनता की तस्वीर एवं तकदीर बदलने का महाप्रयास किया जा रहा है। सरकार विकास के कार्यों में कमी नहीं होने देगी। उन्होंने मंडला-डिंडोरी क्षेत्र में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए किए जा रहे केंद्र एवं प्रदेश सरकार के कार्यों की जानकारी दी। इसी प्रकार उन्होंने अपने संबोधन में सीएम जनसेवा अभियान के तहत मंडला जिले प्राप्त आवेदनों तथा स्वीकृत आवेदनों की जानकारी देते हुए बताया गया कि अभियान के दौरान जिले में कुल 1 लाख 84 हजार 753 आवेदनों में से 1 लाख 56 हजार 944 आवेदनों को स्वीकृत किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र हुए हितग्राहियों को अलग-अलग योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से कान्हा क्षेत्र को मुख्य सड़क मार्गों से जोड़ने तथा नर्मदा सौन्दर्यीकरण के विकास के लिए नए प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में मंडला जिले में नए सीएम राईज स्कूल के संचालन, विशेष कोचिंग के माध्यम से नीट परीक्षा में आदिवासी जिलों के विद्यार्थियों की सफलता तथा मध्यप्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी माध्यम में शुरू किए जाने की विस्तार से जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment