BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अब मोबाइल ऐप से घर बैठे अपनी कृषि उपज का विक्रय कर सकेगें कृषक म.प्र. शासन एवं मंडी बोर्ड ने दी कृषकों को बड़ी सौगात - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, November 2, 2022

अब मोबाइल ऐप से घर बैठे अपनी कृषि उपज का विक्रय कर सकेगें कृषक म.प्र. शासन एवं मंडी बोर्ड ने दी कृषकों को बड़ी सौगात

मण्डला 2 नवंबर 2022



                मध्यप्रदेश शासन एवं मंडी बोर्ड द्वारा कृषकों को बड़ी सौगात कृषि उपज विवरण के क्षेत्र में अभिनव कदम उठाते हुए मोबाइल ऐप के माध्यम से कृषि उपज विक्रय को सुविधा प्रदान की गई है। मंडी सचिव द्वारा बताया गया कि शासन की इस सुविधा के तहत कृषकों को सबसे पहले अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर एमपी फॉर्म गेट मोबाइल ऐप इंस्टॉल करना होगा। ऐप के माध्यम से कृषक बंधु अपने पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण कर सकेंगें। यह एक फसल विक्रय की सुविधा के लिए शासन द्वारा बनाया गया है जिसमें कृषक बंधु कृषि उपज के संबंध में मंडी फसल ग्रेड, किस्म, मात्रा एवं भाव की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। कृषकों के द्वारा अंकित की गई समस्त जानकारियां चयनित मंडी के व्यापारियों को प्राप्त हो जाएगी एवं ऐप पर प्रदर्शित होगी। व्यापारी द्वारा फसल की जानकारी एवं बाजार की स्थिति के अनुसार दरें ऑनलाइन दर्ज की जाएंगी, जो कृषक के एंड्रॉयड मोबाइल पर फॉर्म गेट ऐप में ऑनलाइन प्रदर्शित होगी। व्यापारी द्वारा प्रस्तुत दरों में उच्चतम दर पर कृषक द्वारा अपनी सहमति ऐप पर ऑनलाइन दर्ज करने पर संबधित व्यापारियों को ऐप से मैसेज प्राप्त होगा जिसके उपरांत आपसी सहमति के आधार पर चयनित स्थान पर कृषि उपज का तौल कार्य हो सकेगा। ऐप पर दर्ज होने के बाद ऑनलाइन सौदा पत्रक एवं भुगतान पत्रक जारी किया जाएगा। शासन एवं मंडी के नियम अनुसार नगद अथवा बैंक खाते के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। इस प्रकार कृषक बंधु इस मोबाइल ऐप के माध्यम से मंडी में जाए बिना अपने घर पर गोदाम, खलिहान से भी अपनी कृषि उपज का विक्रय कर सकते हैं। मंडी सचिव ने समस्त कृषक बंधुओं से अपील की है कि राज्य शासन एवं मंडी बोर्ड की इस अभिनव पहल का लाभ उठाते हुए अपने एंड्रॉयड मोबाइल में एमपी फॉर्म गेट ऐप इंस्टॉल करें जिससे सभी लाभान्वित हो सकें।

No comments:

Post a Comment