Breaking

revanchal times new

पत्नी और सास का हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में 24 घण्टे बीतने के बाद भी शवों का नही हो पाया पोस्टमार्टम...





दैनिक रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के विकास खण्ड मवई में दिनांक 30 नवंबर 2022 ,गत दिवस शाम 3:00 बजे की घटना को अंजाम देने वाले हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । 

  पुलिस थाना मवई से प्राप्त जानकारी के आधार पर मृतिका - (सास) - रत्तो बाई पति का नाम हल्कू सिंह मरावी उम्र 42 वर्ष निवासी झिगरा टोला मझगांव दूसरी मृतिका (पत्नी )ज्योति धुर्वे पति सियाराम धुर्वे उम्र 20 वर्ष निवासी झिगरा टोला मझगांव । हत्या करने वाला सियाराम धुर्वे पिता का नाम - सुंदर सिंह धुर्वे उम्र 23 वर्ष निवासी बहरमुंडा जिसे घर जमाई बना कर शादी की गई थी ।

   वही आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा और पहनावे को लेकर आये दिन विवाद करने वाला युवक आखिरकार पत्नी और सास की हत्या के बाद ही माना साथ ही कातिल ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया| की झिगरा टोला के जंगल में मां बेटी लकड़ी काट रही थी तभी अचानक मौका पाकर कातिल वहां पहुंच गया और पत्नी और सास को धारदार कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया | कातिल ने इतनी बेरहमी से घटना को अंजाम दिया | तस्वीर भी विचलित कर देने वाली हैं ।

    शवों का पुलिस अभी तक नहीं हो सका पी एम - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई में एक भी स्वीपर की व्यवस्था नहीं है 'कोई भी घटना दुर्घटना और एक्सीडेंटल केस में बाहर से ही पीएम के लिए स्वीपर बुलाया जाता है । वही दिनांक 29/11/22 को शाम 3:00 बजे की घटना हुई है। पर शवों के खबर लिखे जाने तक शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post