Breaking

revanchal times new

निवारी ग्राम पंचायत में स्वच्छता मिशन की उड़ रही हैं। धज्जियां...





रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला में योजनाओं का किस तरह से बंटाधार किया जाता है वो इस जिले के ज़िम्मेदारों से सीखें वही स्वच्छता अभियान बनी माजक सार्वजनिक शौचालय में भारी गंदगी का अंबार बनने के बाद आज तक नही सफाई हुई। 

        वही ग्राम पंचायत निवारी के रोजगार सहायक कम सचिव आज कल बहुत चर्चित है। और क्यों ना हो क्योंकि बड़े राजनेताओं से संपर्क होना बतया जाता है। और बड़े बड़े पत्रकारों का संरक्षण भी वही कोई इनकी शिकायत करता है। तो दबाब बना कर उसे चुप करवा दिया जाता है। जिसके चलते कोई शिकायत करने से डरता हैं। और सच कहे रोजगार सहायक कम सचिव खुले तौर पर मलाईदार पद में होने के बाद भी खुले तौर पर ठेकेदारी कर रहा है। जिसकी जानकारी जनपद पंचायत नैनपुर को भी हैं। मगर कार्यवाही कौन करे सबसे बड़ा सवाल है। खैर जो भी है। बात शौचालय की है जो कि निर्माण होने के बाद भी आज सफाई नहीं कि है। जिमसें गदगी का अंबार लगा है। वही उस शौचालय का प्रयोग लोक सेवा में आने वाले और महिला बाल विकास विभाग में  आने लोग करते मगर आगे क्या कहें रोजगार सहायक कम  सचिव की मन मानी के चलते शौचालय की हालत दयनीय बनी हुई है। खैर जो भी है। देखना यह है। की सफाई कब होती है। की एक बार फिर समाचार सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह जाता है। या अधिकारी सिर्फ एक दूसरे के ऊपर ही आरोप लगाते रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post