Breaking

revanchal times new

14 नवम्बर के उपलक्ष्य में स्कूलों के साथ साथ लगा श्री साईं स्मार्ट लर्निंग भीमडोगरी स्कूल मवई में लगा बाल मेला हुआ नृत्य...





दैनिक रेवांचल टाइम्स - मवई, 14 नवंबर 2022 दिवस सोमवार के दिन 'प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू चाचा नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष में बाल दिवस मनाया गया जहाँ पर अनेक स्कूलों में बाल मेला के साथ अनेक कार्यक्रम हुए साथी ही स्कूली बच्चों ने नाच गा कर चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया वही श्री साईं स्मार्ट लर्निंग स्कूल मवई में बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा विविध प्रकार की दुकानें लगाई गई । स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों के पालको और ग्राम के सभी प्रतिष्ठित जनों को इस मेले में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया | नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा लगाई गई चाट ' फुलकी ढोकला 'बिस्किट ' चॉकलेट 'चने 'समोसे सब्जी ' मुरमुरे नमकीन 'गुलाब जामुन आदि खाने पीने की दुकाने सजी हुई हैं ।

    सभी पालकों के अतिरिक्त अन्य बच्चों और प्रतिष्ठित जनों ने इस मेले में सम्मिलित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post