कलेक्टर ने किया निवास क्षेत्र का भ्रमण
मण्डला 28 अक्टूबर 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने
निवास क्षेत्र के स्कूल, छात्रावास, अमृत सरोवर, स्वास्थ्य केन्द्र,
प्रधानमंत्री
आवास आदि विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए स्थानीय लोगों से शासन की योजनाओं के
क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री
जनसेवा अभियान के तहत किए गए सर्वे के संबंध में भी ग्रामीणजनों से फीडबैक लिया।
उन्होंने सर्वे के आधार पर पात्र पाए गए हितग्राहियों को लाभान्वित करने के
संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने
प्राकृतिक खेती के तहत ग्राम देवरीकला में चल रही चौपाल में सहभागिता की। उन्होंने
किसानों को रासायनिक उर्वरकों का दुष्प्रभाव बताते हुए प्राकृतिक खेती से जुड़ने की
सलाह दी। कलेक्टर ने कहा कि उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति
प्रभावित होती है वहीं प्राकृतिक खेती से मिट्टी के स्वास्थ्य स्तर में सुधार आता
है। उन्होंने प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों से आव्हान किया कि वे अन्य किसानों
को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस दौरान कलेक्टर ने चिन्हित किसानों को मसूर एवं
सरसों के बीज वितरित किए।
कृषक वंदन सिंह के खेत
पहुंची कलेक्टर
देवरीकला में चल रही
कृषि चौपाल में उपस्थित कृषक वंदन सिंह उईके के आमंत्रण पर कलेक्टर हर्षिका सिंह
ने उसके खेत जाकर प्राकृतिक खेती का अवलोकन किया। वंदनसिंह ने बताया कि प्राकृतिक
खेती से अब उसे अच्छी फसल भी प्राप्त हो रही है साथ ही खेत की मिट्टी के स्वास्थ्य
स्तर में भी सुधार हो रहा है। कलेक्टर ने कृषक वंदन सिंह को उद्यानिकी तथा पशुपालन
विभाग की योजनाओं से भी जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वंदन सिंह ने कड़कनाथ पालन के
लिए अपनी इच्छा जाहिर की जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को किसान की मदद
करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मनरेगा से नियमानुसार टीनशेड स्वीकृत करने
की कार्यवाही भी करें।
रविवार को छात्रावासों
में करें कैरियर काउंसलिंग
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने
आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास बबलिया का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा
लिया। उन्होंने छात्रावास में दर्ज बच्चों की संख्या, भोजन मीनू, बिजली एवं पानी की उपलब्धता आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश
दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि छात्रावासों में उपयोगी पुस्तकों तथा अखबार की
उपलब्धता सुनिश्चित करें। प्रत्येक छात्रावासों में रविवार के दिन कैरियर
कांउसलिंग के लिए विशेष सत्र आयोजित करें। साथ ही ज्ञानवर्धक विषयवस्तु पर आधारित
क्विज सहित अन्य प्रतियोगिताएं करें तथा एक्सपोजर विजिट कराएं।
प्रथम कालखण्ड में गणित
और विज्ञान ही पढ़ाएँ
शासकीय उच्चतर माध्यमिक
विद्यालय बबलिया के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि
सभी शिक्षक निर्धारित समय से पहले शाला पहुंचना सुनिश्चित करें। विलंब से आने वाले
शिक्षकों पर कार्यवाही की जाए। शिक्षक मुख्यालय पर ही उपस्थित रहें। कलेक्टर ने
कहा कि प्रत्येक शाला में प्रथम कालखण्ड में गणित या विज्ञान विषय ही पढ़ाए जाएं।
ऐसा न होने की स्थिति में सहायक आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
श्रीमती सिंह ने कहा कि बच्चों का साप्ताहिक टेस्ट भी लिया जाए। टेस्ट में सप्ताह
भर पढ़ाए गए पाठ्यक्रम को ही सम्मिलित करें। स्कूलों में कैरियर काउंसलिंग आयोजित
कराएं। बच्चों से भविष्य में क्या बनना चाहते हैं इस संबंध में इनसे प्रतिज्ञा
पत्र भरवाएं तथा इस प्रतिज्ञा को पूरी करने के लिए समुचित मार्गदर्शन प्रदान करते
हुए बच्चों को प्रेरित करें।
अमृत सरोवर को वरदान
बनाएं
ग्राम सरसवाही में तैयार
किए गए अमृत सरोवर के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सरोवर की लागत एवं जल संग्रहण
आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यदि किसान सरोवर विस्तारीकरण के लिए
अपनी जमीन देने को तैयार हैं तो आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए बनाए गए अमृत
सरोवर का क्षेत्र बड़ा करें। अमृत सरोवर में मछली पालन कराएं। अमृत सरोवर को
ग्रामीण क्षेत्रों एवं कृषि के लिए वरदान बनाएं। उन्होंने सरोवर के निकट
वृक्षारोपण कराने के भी निर्देश दिए।
रोटेशन आधार पर करें
बच्चों की बैठक व्यवस्था
निवास के सीएम राईज
स्कूल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बच्चों की बैठक व्यवस्था
में परिवर्तन करते हुए रोटेशन आधार पर की जाए। उन्होंने बच्चों से गणित एवं
विज्ञान पर आधारित प्रश्न ब्लेकबोर्ड पर हल कराएं। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के
उपलब्धि स्तर को बढ़ाने का प्रयास करें। समूह में प्रोजेक्ट वर्क कराएं। प्रोजेक्ट
वर्क कराने के पहले बच्चों को संबंधित विषयवस्तु के बारे में विस्तार से समझाएं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मध्यान्ह भोजन, खेल गतिविधियां, गणवेश आदि के संबंध में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
सामुदायिक स्वास्थ्य
केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण
भ्रमण के दौरान कलेक्टर
हर्षिका सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवास का आकस्मिक निरीक्षण किया।
उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से चर्चा की एवं संबंधित अधिकारियों से दवाई की
उपलब्धता, भोजन, एम्बूलेंस तथा जननी
सुरक्षा वाहन आदि की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने चिकित्सालय
परिसर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि
परिसर में मरीजों के परिजनों के रूकने के लिए समुचित व्यवस्था करें। चिकित्सालय
में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था रखें, कंसंट्रेटर को
चालू रखें। कलेक्टर ने चिकित्सालय के भंडार कक्ष, दवा वितरण
काउंटर आदि का भी अवलोकन किया।
1 नवम्बर से
प्रारंभ करें प्रधानमंत्री आवास के अप्रारंभ कार्य
निवास के पाठा के भ्रमण
के दौरान कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवासों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जिन
हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है, 1 नवम्बर से सभी में कार्य प्रारंभ कराएं, अन्यथा उनकी स्वीकृति निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने इस संबंध
में पार्षदों का भी सहयोग प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि
प्रधानमंत्री आवासों के प्रारंभ करने के बारे में क्षेत्र में मुनादी कराएं तथा
संबंधितों के घरों में नोटिस चस्पा करें। उन्होंने पाठा में पेंशन शिविर आयोजित
करने के भी निर्देश दिए।
No comments:
Post a Comment