Breaking

revanchal times new

निरसन किए गए मतदाताओं का कलेक्टर ने किया सत्यापन



 

मण्डला 28 अक्टूबर 2022

                मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 9 नवम्बर 2022 को होना है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने सतत अद्यतन के तहत निवास विधानसभा के मतदान केन्द्र बबलिया के अंतर्गत डोर-टू-डोर जाकर निरसन किए गए मतदाताओं का सत्यापन किया। कलेक्टर ने संबंधित परिवार तथा आस-पड़ोस के लोगों से चर्चा कर उन मतदाताओं के संबंध में जानकारी ली जिनके नाम काटे गए हैं। इस दौरान कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बीएलओ के अभिलेखों का निरीक्षण भी किया। भ्रमण के दौरान एसडीएम निवास शिवाली सिंह सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post