BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नियम कानूनों पर अवैध कब्जा जमाना बंद नहीं कर रही है भाजपा,विपक्ष की भी मिल रही सह : पी.डी.खैरवार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 28, 2022

नियम कानूनों पर अवैध कब्जा जमाना बंद नहीं कर रही है भाजपा,विपक्ष की भी मिल रही सह : पी.डी.खैरवार







दैनिक रेवांचल टाइम्स -मंडला जिले के नगरीय निकाय चुनाव में हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनावों  के बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम 27 अक्टूबर को हुए हैं।जिसमें देखा गया है,कि भारतीय जनता पार्टी के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि,कानून के जानकार मंडला  लोकसभा क्षेत्र के सांसद ही नहीं बल्कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के  राष्ट्रीय स्तर के जाने माने नेता और इस्पात एवं पंचायत समाज कल्याण विभाग केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के कर कमलों से नगर पालिका परिषद एवं नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष और पार्षदों को शपथ दिलाई जा रही है। जो नियम कानूनों पर अवैध कब्जा जमाने का एक जबरदस्त तरीका सामने आ रहा है। सारी क्रियाकलापों को विपक्ष पर बैठी कांग्रेस पार्टी भी  आंख-कान और मुंह ही बंद नहीं कर बल्कि दिमाग भी बंद कर बड़े प्रेम से हाथ में हाथ धरे  सहयोग करते मजे भी ले रही है। इन दोनों राष्ट्रीय पार्टियों की पूरी मन:स्थिति  लोकतंत्र को कमजोर करने की सोची-समझी रणनीति ही कहीं जा सकती है। आम आदमी पार्टी मंडला इस सारी अव्यवस्थाओं की घोर निन्दा करती है।इतना ही नहीं लोकतंत्र और संविधान पर दाग न लगे राजनीतिक और प्रशासनिक अमले से ऐसे कार्य करने की मांग आम आदमी पार्टी मंडला करती है।

          यह पहला अवसर ही नहीं इस तरह के अनगिनत मामले कुछ वर्षों से लगातार बढ़ते जा रहे हैं।इस पर नकेल कसा जाना प्रशासन के साथ-साथ जनता के लिए भी अति आवश्यक है‌।जिससे देश के सर्वांगीण विकास के लिए लोकतंत्र और भारतीय संविधान को कमजोर होने से बचाया जा

No comments:

Post a Comment