Breaking

revanchal times new

लोक अभियोजन कार्यालय मण्डला द्वारा आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला...

रेवांचल टाईम्स - लोक अभियोजन कार्यालय मण्डला द्वारा कोर्ट मोहर्रिर की कार्यदक्षता संवर्धन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला पुलिस अधीक्षक मण्डला की अध्यक्षता में सफलता पूर्वक पुलिस कंट्रोल रूम में संपन्न की गई। इस कार्यशाला का आयोजन संचालक लोक अभियोजन भोपाल के निर्देशन पर दिनांक 30.10.2022 को पुलिस कंट्रोल रूम मण्डला में आयोजित की गई। कार्यशाला में जिले के कोर्ट में कार्य करने वाले समस्त कोर्ट मोहर्रिर उपस्थित हुये, जिनको जिला अभियोजन अधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, अति. जिला अभियोजन अधिकारी सरमन सिंह ठाकुर, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी रमेश मिश्रा, विजय अहिरवार, जीतेन्द्र सिंह द्वारा उद्बोधन देकर कोर्ट मोहर्रिरों के काम में आने वाली कठिनाईयों के संबंध में तथा कार्य मे गुणवत्ता लाने हेतु विस्तार से समझाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new