Breaking

revanchal times new

पुजारी की लाश तालाब में उतराते देख,, ग्राम में मच गया था हाहाकार?




दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला अजनियां  जानकारी के अनुसार अंकुश झा उम्र 32 वर्ष पिता अशोक झा प्रतिदिन के अनुसार शनिवार को भी बस स्टैंड पर स्थित दुर्गा मंच की आरती कर जब वापस घर नहीं लौटा तो परिवार जनों में अफरा तफरी  का माहौल बन गया  जैसे -तैसे  देर रात 10:00 बजे तक युवक की राह परिवार देखता रहा और अंकुश घर नहीं पहुंचा तो इसकी  जानकारी परिवार जनों के माध्यम से  अपने नजदीकी पर स्थित अंजनिया उपथाना/ पुलिस चौकी पर दी गई।  मौके पर मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस बल और परिवार के द्वारा उसी दिन के रात से खोजबीन जारी कर दी गई  पर रविवार की सुबह तक युवक का कुछ अता ही पता नहीं मिला।  तब जाकर  इसकी सूचना चौकी अंजनिया के माध्यम से थाना बम्हनी जिला  कोतवाली थाना के  साथ -साथ इसकी शिकायत साइबर  सेल पर की गई। और इसी के उपरान्त युवक की तस्वीर से जानकारी चस्पा  की जा रही थी कि कहीं युवक जिले की सीमा रेखा से बाहर तो नही चला गया। वही  इस दौरान परिवार पूरी तरह से युवक की तलाश करते करते सुस्त हो चुका था। तब वही परिवार में सुगबुगाहट मिलती है कि अंजनिया के बड़े तालाब पर काली मंदिर के नजदीक  पानी पर लाश उतराते नजर आ रही है। मौके पर जब परिवार का किसी एक व्यक्ति घाट पर जाकर देखा तो युवक की पहचान कर शिनाख्त कर ली गई और वही इधर  देखा जाए तो शनिवार की रात युवक की लाश लोकेशन इसी के नजदीक साइबर सेल पर मिल रहा थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post