Breaking

revanchal times new

गौशाला बम्होड़ी का निरीक्षण कर कलेक्टर एवं एसपी ने देखी व्यवस्थायें





 दैनिक रेवांचल टाईम्स –कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग एवं पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने मंगलवार 27 सितम्बर को लखनादौन विकासखंड के ग्राम बम्होड़ी में स्थित गौशाला का निरीक्षण कर सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित गतिविधियों का अवलोकन किया गया। उन्होंने गौशाला का संचालन कर रही रोशनी स्वसहायता समूह की महिलाओं से गौशाला संचालन तथा उनके द्वारा की जा रही अन्य आर्थिक गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ ही गौवंश के रखरखाओं तथा खाद्यान्न एवं जरूरी दवाइयों आदि की उपलब्धता की स्थिति का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ फटिंग एवं पुलिस अधीक्षक श्री श्रीवास्तव ने गौ-पूजन कर गौ- माता को भोजन कराया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new