Breaking

revanchal times new

कलेक्टर एवं एसपी ने देखा नगरीय निकाय निर्वाचन की व्यवस्थाएं मतदान केंद्रों एवं कानून व्यवस्था का लिया जायजा

 


 


मण्डला 27 सितम्बर 2022

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने 27 सितम्बर 2022 को नगरीय निकाय आम निर्वाचन के अंतर्गत मंडला, बम्हनी बंजर एवं नैनपुर के मतदान एवं निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए मतदानकर्मियों से केन्द्र की व्यवस्थाएं, मतदाताओं की जानकारी एवं अन्य आवश्यक जानकारी ली। कलेक्टर एवं एसपी ने नगरीय निकाय मंडला के अंतर्गत ज्ञानदीप हायर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, भारत ज्योति, महिला महाविद्यालय, राजराजेश्वरी वार्ड, नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने नैनपुर में रेलवे प्राथमिक शाला, रेलवे माध्यमिक शाला तथा जनपद प्राथमिक शाला में बनाए गए मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इसी प्रकार बम्हनी बंजर के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं हवेली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक श्री राजपूत ने उपस्थित पुलिसकर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था एवं स्थानीय कानून व्यवस्था के बारे में आवश्यक जानकारी ली।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new