Breaking

revanchal times new

सीएम राइज स्कूल छपारा का कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण




दैनिक रेवांचल टाईम्स –कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग एवं पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने मंगलवार 27 सितम्बर को सीएम राइस स्कूल छपारा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय में संचालित कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन कर  शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने शाला में आधुनिक इंटरएक्टिव बोर्ड के माध्यम से कराए जा रहें अध्यापन का भी अवलोकन कर सभी शिक्षकों को नवीन तकनीक के उपयोग करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही साथ छात्र- छात्राओं द्वारा बनाये गए कार के मॉडल और 3डी लेटर डिजाइन का अवलोकन कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त श्री सतेन्द्र मरकाम सहित अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Post a Comment

Previous Post Next Post