Breaking

revanchal times new

जनसुनवाई में प्राप्त हुए 80 आवेदन




 दैनिक रेवांचल टाईम्स –शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जिलास्तरीय जनसुनवाई कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग एवं अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडाईत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। 


    जनसुनवाई में आज महामाया वार्ड भैरोगंज सिवनी निवासी श्रीमती सुमित्रा यादव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत राशि स्वीकृत किये जाने विषयक, शहीद वार्ड सिवनी निवासी श्री कैलाश नारायण शुक्ला द्वारा शासकीय मैदान को अतिक्रमण मुक्त करवाने, संजय वार्ड सिवनी निवासी श्री सलीमखान द्वारा पी.एम.ए.वाय का पुन: सर्वे करने, कुंजड़ी मोहल्ला गुरूनानक वार्ड निवासी श्रीमति शाहीन फिरोजखान द्वारा प्रसुति सहायता योजना अंतर्गत राशि दिलाये जाने विषयक, ग्राम पंचायत शीलादेही थाना लखनवाड़ा श्री टेकराम राम भरोसे सनोडिया द्वारा गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनाये जाने, ग्राम कुकलाह थाना बंडोल जिला सिवनी श्री मिग्नु बोरकर द्वारा अति बारिश में घर गिर जाने पर मुआवजा प्राप्त होने, ग्राम जैतपुरकला जिला सिवनी निवासी श्री बहादुर सिंह लक्ष्मी  बघेल द्वारा खेत में आने जाने का रास्ता दिलाये जाने बाबत  सहित कुल 80 आवेदनों पर जनसुनवाई हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post