Breaking

revanchal times new

सहकारी समिति के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने की शिकायत की जनसुनवाई में





दैनिक रेवांचल टाईम्स –जिला मुख्यालय से एनएच 44 पर मात्र 12 किलोमीटर की दूरी पर गोपालगंज वृहताकार सहकारी समिति मर्यादित  समिति के कर्मचारियों ने कई महीनों से वेतन ना मिलने की शिकायत की जिला कलेक्टर से कर्मचारियों द्वारा आरोप लगाया गया कि प्रशासक शिवानी ताराम एवं उपायुक्त सहकारिता विभाग सिवनी द्वारा वेतन रोक लिया गया है जिससे घर परिवार चलाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है बच्चों की फीस बड़े बुजुर्गों का ईलाज एवं घर परिवार में अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है कर्मचारियों द्वारा लिखित शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि इस आर्थिक संकट में यदि उनके या उनके परिवार के सदस्यों के साथ हुई घटना दुर्घटना घटती है तो इसकी सारी जवाबदारी विभाग की होगी।इनका कहना है कि, समिति प्रबंधक रामनाथ डेहरिया से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि लगभग पिछले 6 माह से किसी भी समिति के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। वही समिति के कर्मचारी नसीम खान ने मीडिया कर्मी से फोन पर बताया कि लगभग 80 माह से मुझे वेतन नही मिला जिससे घर की व्यवस्थाएं डगमगा गई है इनका कहना है कि, समिति प्रबंधक रामनाथ डेहरिया से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि लगभग पिछले 6 माह से किसी भी समिति के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है जिससे घर की व्यवस्थाएं डगमगा गई है।

इनका कहना है


घनश्याम सराठे

सहकार भारती जिला अध्यक्ष 


से फोन पर बात की गई उन्होंने इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने बोला मैं बात करके उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करूंगा।


प्रशासक 

शिवानी ताराम 

फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि धान खरीदी का कमीशन नही आने के कारण वेतन नहीं दे पा रहे हैं। नान से जैसे ही कमीशन आ जाएगा वेतन मिल जाएगा। नसीम खान के ऊपर रिकबरी निकली इस लिए उनका वेतन रुका हुआ है। जिसका लेटर समिति पहुँच गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post