BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रोजगार सहायक उषा राठौर से परेशान ग्रामीण पहुंचे जन सुनवाई में - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 27, 2022

रोजगार सहायक उषा राठौर से परेशान ग्रामीण पहुंचे जन सुनवाई में



दैनिक रेवांचल टाईम्स –आदिवासी बहुमूल्य विकासखंड कुरई अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सापापार के ग्रामीणों में राजाराम चौहान, घुडो जाधव, प्रसादी राठौर, हीरालाल राठौर, सरदार जाधव, सुंदर पवार, गुलाबचंद मर्सकोले, कोमल पवार, सहित आधा सैकड़ा से अधिक महिला पुरुष विकलांग रोजगार सहायक उषा राठौर की शिकायत लेकर पहुंचे जनसुनवाई ।

ग्रामीणों ने बताया की रोजगार सहायक उषा राठौर द्वारा पंचायत में हुए कामों में भ्रष्टाचार किया गया है व ग्रामीणों के द्वारा योजनाओं की जानकारी मांगने पर अनपढ़ हो क्या समझोगे कहकर जानकारी नहीं दी जाती हैं।

अभी कुछ दिन पहले ही तालाब निर्माण व प्रधानमंत्री आवास को लेकर भी उषा राठौर सुर्खियों बनी रही थी जिसकी जाँच के आदेश सीईओ द्वारा दे दिए गए है।

ग्रामीणों ने बताया की शासन के द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसे रोजगार सहायक उषा राठौर के द्वारा गरीब हितग्राहियों को नहीं दी जा रही है बल्कि अपने परिचित नजदीकी रिश्तेदारों को लाभ दिलाया जा रहा है एवं पात्र हितग्राहियों को अपात्र किया जाता हैं। रोजगार सहायक के द्वारा सारा खेल किया जा रहा है इनके द्वारा मजदूरों का जॉब कार्ड से नाम हटाया जाता है जिसके कारण मजदूरों द्वारा किए गए कार्यों का भुगतान नहीं हो पाता ग्रामीणों ने यहां तक लिखित शिकायत की थी रोजगार सहायक उषा  राठौर के द्वारा ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार गाली गलौज किया जाता है जिससे हितग्राही परेशान है रोजगार सहायक महिला होने का फायदा उठाती हैं एवं कुछ पूछने पर थाने में एफ आई आर कर देने की धमकी दी जाती हैं।


ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया रोजगार सहायक के द्वारा जो राशि आवास योजना हेतु प्रदान की जाती है उसमें भी राशि मांगी जाती हैं। रोजगार सहायक का भ्रष्टाचार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है जिससे रोक लगाना नितांत आवश्यक है। रोजगार सहायक से ग्रामीण परेशान एवं आक्रोशित है और मांग करते है की ग्राम रोजगार सहायक की सेवा समाप्त कर अन्य किसी दूसरे को पदभार दिया जाए ताकि शासन की योजनाओं का सही ढंग से ग्रामीणों को लाभ मिल सके ।

No comments:

Post a Comment