BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लांजी क्षेत्र की बेटी हमारा सम्मान है बेटी पर अत्याचार हमें नहीं स्वीकार--- विशाल राउत खोंगल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 27, 2022

लांजी क्षेत्र की बेटी हमारा सम्मान है बेटी पर अत्याचार हमें नहीं स्वीकार--- विशाल राउत खोंगल



रेवांचल टाइम् लांजी:- महावीर इंटरनेशनल रीजन-9, डिप्टी डायरेक्टर एवं चेयरमैन लांजी (महाकौशल जोन, विदर्भ जोन, छत्तीसगढ़ राज्य)  विशाल राउत खोंगल ने कहा कि लांजी क्षेत्र में बेटियों के साथ अप्रिय घटनाओं की जानकारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है

लांजी क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मनचले युवाओं के द्वारा कॉलेज में पढ़ने वाली बेटियां, स्कूल में पढ़ने वाली बेटियां, गांव में रहकर काम करने वाली बेटियों, को मोबाइल व्हाट्सएप फेसबुक के द्वारा अश्लीलता परोसकर उन्हें प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा है, और उन्हें गलत रास्ते पर जाने के लिए मजबुर कर रहे हैं, साथ ही उनकी बात नहीं सुनने पर उन्हें धमकी देकर उन्हें नुकसान पहुंचाने  की बात करते हैं जिससे कि हमारे क्षेत्र की बेटियां परेशान होकर या तो अपने परिवार में  बातें बता देती हैं और कुछ लोग यह बातें अपने परिवार में नहीं बता पाते डर के कारण आज का ये मौहोल भयावह है।

जी हाँ मैं बात कर रहा हूँ उस समाज की जहाँ मान्यताएं थी कि दूसरों की बहन - बेटियों को अपनी बहन -बेटियों की तरह मानो , पराई स्त्री में अपनी माँ का स्वरूप देखो । भाभी माँ के समान होती है । बुजुर्गों का सम्मान करो , समाजिक बुराइयों का विरोध करो , धर्म की रक्षा अपने प्राण देकर भी करो । सड़क पर रास्ते में पड़े घायलों की मदद करो , अतिथि भगवान् के रूप होते हैं । बड़ो का सम्मान करो , गुरुओं की आज्ञा का पालन करों । नवरात्रि पर कन्याओं को माँ के रूप में पूजन होता है। यही था ना हमारा समाज , फिर इस समाज में एकाएक इतनी हवस इतनी कामातुरता कैसे आ गयी ...? किस नाम पर काम को पाला पोषा और परोसा जाने लगा ?

आज जो अश्लीलता हम सबको सड़कों पर , पार्कों में , क्लबों में दिख रहा है , वास्तव में इसका जिम्मेदार कौन है..... ?

वर्षो पहले हमारे इसी समाज में एक समय में एक स्त्री से  सम्बन्ध की मान्यता थी फिर एकाएक ऐसा क्या हो गया है कि आज समाज की काम शाक्ति इतनी तीव्र हो गयी और उसे अपनी काम वासना को परदे के बाहर लाना पड़ा , 

सत्य तो यह है समाज हमसे बना है , पहले समाज की स्थापना व बागडौर चरित्रवान लोगो के हाथ में होता था , समाज के फैसलों को कोर्ट या अधिकारी भी नहीं काटते थे , लेकिन जैसे - जैसे समाज चरित्रहीनों के चुंगल में आया लोगों को समाज से विश्वास उठ गया । समाज का उपयोग बाजार व वोट के लिए हो गया ।

हमारी मान्यताओं को खत्म करने के लिए हमें 21 वीं शदी के सपने दिखाये गये , 

किसी भी परिवार की  उनकी मान्यता व अनुशासन उन्हें खुले आम नंगेपन को सार्वजानिक करने की इजाजत नहीं देती है ।

लांजी क्षेत्र में ग्रामीण इलाकों, शहरी इलाकों में ऐसे अनेक परिवार है इनकी बेटियां पढ़ना चाहती है और  पढ़ रही है और गांव से बेटियां शहरों में पढ़ने आती है, कोई साइकिल से आता है ,कोई गाड़ी से आता है , अपनी आर्थिक रूप से  बच्चों को शिक्षित करने के लिए सारे प्रयास कर रहे हैं, वहीं पर यही तथाकथित मनचले युवकों के द्वारा और बेटियों से अभद्र व्यवहार करके उन्हें अश्लीलता परोसने का प्रयास करते हैं, और उन्हें भयभीत करते हैं अपनी और आकर्षित करने का प्रयास करते हैं , कुछ लोग परेशान होकर इस झांसे में फंस जाते हैं कुछ लोगों की अपनी मजबूरियां होती है कुछ लोग आर्थिक  रूप से कमजोर होते हैं जो इनके धनबल बाहुबल के सामने टिक पाना अपने आप को कमजोर महसूस करते हैं आज क्षेत्र में ऐसी बहुत सारी घटनाएं हो रही है जिससे कि परिवार के लोग माता ,पिता भाई बहन परेशान है कुछ बेटियों के मां-बाप परिवार के पालन पोषण के लिए कमाई करने के लिए मजदूरी रोजगार के लिए बाहर गए मगर वह अपने बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं इस प्रयास पर उनके इस अकेलेपन को या उनके ऊपर किसी का हाथ ना होकर उन्हें भयभीत कर डराने का भी प्रयास किया जाता है मैं शासन प्रशासन से निवेदन करता हूं, इस तरीके से व्यवहार करने वाले मनचले युवकों  पर जिनके ऊपर कई बार शिकायत करने के पश्चात भी कार्रवाई नहीं की गई है मैं आपसे निवेदन करता हूं कि ऐसे व्यक्ति के ऊपर दंडात्मक कार्यवाही कर उसे दंडित करें और उस व्यक्ति को सही मार्गदर्शन दे ताकि भविष्य में कोई ऐसे कार्य ना करें ,एक ओर हम जहां अपनी बेटियों को शिक्षित करने का आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं वहीं पर इस तरीके से घटनाएं करके उनके इस शिक्षा में या उनके आगे बढ़ने में बाधक के रूप में यह मनचले युवक कार्य कर रहे हैं। 

परिवार जनों के सादर निवेदन मैं करता हूं कि आप आपके परिवार के माता-पिता भाई-बहन और मित्र परिवार, समाज के वरिष्ठ नागरिक ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाए ताकि हमारी बेटियां स्वच्छ और खुले मन से प्रगति के पथ पर आगे बढ़े हमारे सब के यह प्रयास आने वाली पीढ़ी के लिए सफल मार्गदर्शन होगा ताकि इस क्षेत्र में ऐसी घटनाओं पर हम अंकुश लगा सके । साथ ही हम उन बेटियों को भी यह संदेश देना चाहते हैं की ऐसी कोई घटना  आपके प्रयास से ना हो कि परिवार को सर झुकना पड़े और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना आपके साथ होती है तो सबसे पहले अपने परिवार को इस बात से अवगत कराएं ताकि आप लोगों को किसी भी घटना दुर्घटना का सामना ना करना पड़े और इन मनचले युवकों को भी सबक सिखाया जाए जो इन बेटियों को ऐसी घटनाएं दुर्घटना करने के लिए प्रेरित करते हैं आइए हम सब मिलकर इस बुराई को खत्म करें और स्वच्छ वातावरण में हमारी बहन बेटियों को आगे बढ़ने का मौका दें। हम आप सभी को आगाह कर रहे है आप इसे चेतावनी या धमकी समझ लीजिए आप संभल जाओ तो आप के लिए अच्छा होगा...


रेवांचल टाइम् लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:

Post a Comment