Breaking

revanchal times new

मोहगांव में अध्यापकों का धरना रहा जारी





दैनिक रेवांचल टाइम्स -  विकास खण्ड मोहगांव मुख्यालय में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का धरना जारी रहा। पुरानी पेंशन बहाली के लिए 13 सितंबर से प्रांतव्यापी अनिश्चित कालीन हड़ताल प्रारंभ की गई है। तदानुसार विकास खण्ड मोहगांव के समस्त उच्च माध्यमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक 13सितंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल में शामिल हो गए हैं। विकास खण्ड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया  जा रहा है। मोहगांव मुख्यालय में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का धरना में मोहगांव बी आर सी दीपक कछवाहा ने सभी शिक्षकों संबोधन किया   जिला अध्यक्ष संतोष सोनी, जिला संगठन मंत्री जय बैरागी, मोहगांव ब्लॉक आजाद अध्यापक शिक्षक संघ अध्यक्ष जोध सिंह धुर्वे अनिल दुबे ने पुरानी पेंशन की मांग को दोहराई और सभी अध्यापक शिक्षकों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post